प्रेमानंदपुरी ने कहा भारतवर्ष को हिंदू राष्ट्र घोषित करना है तो संख्या बल जरूरी, हम अगर संख्या बल में कम रहे ….

उज्जैन
निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंदपुरी ने देश की आबादी को लेकर एक बयान दिया। उन्होंने कहा- 'धिक्कारता हूं मैं हिंदुओं को और चेतावनी देता हूं कि अगर ऐसे ही रहे तो इस भारत में कई पाकिस्तान बन जाएंगे।

महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंदपुरी ने ये बयान 20 सितंबर को उज्जैन में भागवत कथा के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष को हिंदू राष्ट्र घोषित करना है तो संख्या बल जरूरी है। हम अगर संख्या बल में कम रहे तो अभी तो 240 हैं फिर 40 रह जाएंगे। भारत जब आजाद हुआ था तो वो 2 करोड़ थे, अब 38 करोड़ हो गए हैं। लोकतंत्र में उसी का राज, जिसके हाथ में वोट। यही हाल रहा तो भारत में कई पाकिस्तान बन जाएंगे। भागवत तब तक सुरक्षित है, जब तक ये राष्ट्र सुरक्षित है।

हिंदू महिलाओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह प्रेमानंदपुरी बड़नगर रोड स्थित मोहनपुरा में श्री बाबा धाम मंदिर (अर्जी वाले हनुमान- 81 फीट) में भागवत कथा कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने हिंदू महिलाओं को चार बच्चे पैदा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मैं व्यासपीठ पर किसी राजनीतिक दल की बात नहीं करता, लेकिन अपने धर्म को संरक्षित करने की बात कहता हूं।

धर्म रहेगा तो हम रहेंगे। आज मेरी बात आप लोगों को बुरी लगेगी। हम संख्या बल में घटते जा रहे हैं, वो लोग बढ़ते जा रहे हैं। असम में 5 लाख रोहिंग्या बिना वीजा, बिना कागज के रह रहे हैं।

जो आज पाकिस्तान में हो रहा है वो हमारे देश में होगा महामंडलेश्वर ने कहा कि जो आज पाकिस्तान में हो रहा है वो हमारे देश में होगा। हमारी माताएं क्षत्राणी हैं, दुर्गा हैं, रानी लक्ष्मीबाई हैं। भारतवर्ष को हिंदू राष्ट्र घोषित करना है तो संख्या बल जरूरी है। शत प्रतिशत हिंदुओं को मतदान करना जरूरी है।

पहले कहा था- हमारी माताएं फिगर मेंटेन करने में लगी हैं

प्रेमानंदपुरी इससे पहले भी इस मुद्दे पर बयान दे चुके हैं। दो महीने पहले ही उन्होंने हिंदुओं को 4 बच्चे पैदा करने की सलाह दी थी। उन्होंने उज्जैन में कहा था कि भारत को हिंदुस्तान बनाना है, तो कम से कम 4-4 संतान होना चाहिए।असम में 5 लाख लोगों के पास कोई पासपोर्ट – वीजा नहीं है, वहां 8-8 बच्चे हो रहे हैं और हमारी माताएं फिगर मेंटेन करने में लगी हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति