राजस्थान-बीकानेर में सरपंच ने बिजली इंजीनियर से बीच सड़क पर की मारपीट

बीकानेर.

श्री डूंगरगढ़ से एक सरपंच की दबंगई दर्शाती हुई हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। सरपंच द्वारा भरी सड़क पर बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता के साथ मारपीट की गई। इस दौरान सरपंच आपे से बाहर होकर बिजलीकर्मी को भद्दी गलियां देते हुए दिखाई दिए। हैरत की बात है कि सरपंच बिजलीकर्मी के साथ मारपीट करता रहा और वहां मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बनाया।

जानकारी के अनुसार कनिष्ठ अभियंता नारायण शुक्ला पंचायत समिति के विकास अधिकारी मनोज धायल के निर्देश के बाद वहां जमीन का टेक्निकल निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान पंचायत समिति के पीओ गिरधारीदास और ग्राम विकास अधिकारी मधु ओझा भी उनके साथ थे। मीटिंग करने के बाद वापस पंचायत समिति की सरकारी गाड़ी लेकर श्री डूंगरगढ़ लौटते समय तोलियासर गांव के पास उनकी गाड़ी को टक्कर मारने के इरादे से ओवरटेक करके रोका गया और कनिष्ठ अभियंता को गला पकड़कर नीचे उतारकर मारपीट की गई। पीड़ित अधिकारी ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी है। अधिकारियों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को देने पर श्री डूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट के आरोपी सरपंच और उसके बेटे को थाने लेकर पहुंची। कनिष्ठ अभियंता की रिपोर्ट पर ठुकरियासर सरपंच अमराराम गांधी एवं उनके पुत्र बुधराम गांधी के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल हरिराम मीणा को सौंपी गई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति