राजस्थान-अलवर में बंदरों से बचने में छत से गिरे वृद्ध की मौत

अलवर.

जिले के बड़ौदा मेव थाना क्षेत्र के खोरपुरी गांव में बंदरों ने एक व्यक्ति की जान ले ली। कल देर शाम को खोरपुरी गांव में एक जना ब्रजेश शर्मा बाथरूम की छत पर खड़े होकर पाइप से पानी की टंकी भर रहा था। उसी समय वहां बंदरों का झुंड आ गया और ब्रजेश शर्मा को घेर लिया। बंदरों से बचने के चक्कर में यह व्यक्ति बाथरूम की छत से नीचे चबूतरे पर जा गिरा।

हादसे में गंभीर रूप से घायल 58 वर्षीय ब्रजेश को बड़ौदामेव सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे अलवर रैफर किया गया। रात को अलवर लाने के थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल की पुलिस चौकी ने ब्रजेश के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना की सूचना पर बडोडमेव थाना पुलिस भी वहां पहुंच गई। उधर मृतक के परिजनों ने बताया कि ब्रजेश करीब आठ फुट ऊंची छत पर रखी टंकी में पाइप से पानी भर रहा था, तभी वहां कई बंदर आ गए और ब्रजेश को घेर लिया, जिनसे डरकर वह अनियंत्रित होकर छत से नीचे चबूतरे पर जा गिरा। परिजनों ने बताया कि बड़ौदामेव में बंदरों का भारी आतंक मचा हुआ है और ये बंदर पहले भी कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। इस बारे गांव वालों और कस्बे के नागरिकों ने प्रशासन को शिकायत भी की है लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। प्रशासन और वन विभाग किसी को भी इसकी सुध नहीं है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति