राजस्थान-सिरोही में डेढ़ महीने पहले हुई लूट के आरोपी गिरफ्तार

सिरोही.

आबूरोड सदर थाने से किसी मामले में जमानत पर बाहर आए दो आरोपियों को सरूपगंज थाना पुलिस की टीम ने डेढ़ महीने पहले हुई लूट की वारदात के मामले में गिरफ्तार किया है। सरूपगंज थानाशिकारी कमलसिंह की अगुवाई में टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में पंचदेवल, पुलिस थाना सरूपगंज निवासी दिनेश कुमार पुत्र हिम्मताराम गरासिया एवं सवाराम पुत्र सुरेश कुमार गरासिया को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी आबूरोड सदर से एक मामले में जमानत लेकर बाहर आए थे।

सूचना मिलने पर सरूपगंज पुलिस टीम ने दबिश देकर गिरफ्तारी की कार्रवाई की। मामले में पूर्व में गैंग सरगना सुरेश कुमार व कीकाराम को गिरफ्तार किया गया था। गौरतलब है कि गत माह 2 अगस्त 2024 को पीड़ित द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी कि उसने एक अगस्त को अपने पिताजी को हार्ट की बीमारी होने के कारण पालनपुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। इसके बाद पैसों की जरूरत पड़ने पर वह पालनपुर से गांव सुमेरपुर आने के लिए समय करीब डीसा आबूरोड चौकड़ी पर पहुंचा, उसी समय एक सफेद रंग की इको कार जिसमें पहले से पांच लोग सवार थे आकर मेरे पास रुकी और मैं उसमें बैठ गया। पीड़ित ने बताया कि कार वालों ने आबू रोड चेक पोस्ट के समीप पुलिया के पास चाय और शराब पी, इसी दौरान उनका एक साथी भी वहां आ गया। कार वालों द्वारा किराए के पैसे मांगने पर उसने 50 रुपये दिए थे। उसके बाद सरूपगंज टोल के पास हाइवे रोड से गलत दिशा में गाड़ी ले गए और आगे जाकर गाड़ी खराब होने का बहाना किया। तब तक पीछे पीछे उनका साथी बाइक लेकर आया और कहा कि मोटर साइकिल से आपको बाईपास हाईवे पर छोड़ देंगे। बाइक पर बैठने के बाद कार से उतरकर दो और लोग उसके साथ बैठ गए और आगे किसी सूनसान जगह पर ले जाकर पीड़ित के साथ मारपीट की और उसके पर्स में रखे रुपये, एटीएम कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज के साथ एक मोबाइल फोन लूटकर भाग गए। बहरहाल पुलिस ने वारदात में शामिल दो अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति