उपराज्यपाल ने आतिशी को दिलाई मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, आतिशी तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी

नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद शनिवार को आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजनिवास में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्‍हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद, आतिशी तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं, जिन्होंने बतौर दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। आतिशी से पहले स्वर्गीय सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

सीएम पद की शपथ लेने से पहले आतिशी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर पहुंची थीं। इससे पहले मंगलवार शाम आतिशी ने केजरीवाल के साथ राज निवास में उप राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश क‍िया था। आतिशी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय, मुकेश अहलावत, इमरान हुसैन, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत ने मंत्री पद की शपथ ली। आतिशी के मंत्रिमंडल में मुकेश अहलावत नया नाम है। बाकी, चार केजरीवाल सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

हाल ही में अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया। आतिशी कालकाजी सीट से विधायक हैं और दिल्ली सरकार के कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। बता दें कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की कथित शराब घोटाला मामले में हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी थी। लेकिन, जमानत के दौरान केजरीवाल पर कई प्रतिबंध भी लगाए गए थे। जैसे कि वह मुख्यमंत्री ऑफिस नहीं जा सकते हैं, किसी फाइल पर साइन नहीं कर सकते हैं, केस से संबंधित गवाहों को प्रभावित नहीं कर सकते हैं, केस के बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।

जमानत पर बाहर आने के बाद, केजरीवाल ने कहा था अगर जनता मुझे ईमानदार मानती है और दोबारा चुनती है, तो मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा। दिल्ली में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति