भारत की दूसरी 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दो शहरों को जोड़ेगी, सात घंटे में पूरा होगा सफर

नागपुर
भारत की दूसरी 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नागपुर और सिकंदराबाद जंक्शन के बीच चलने लगी है। हाल ही में इस ट्रेन का उद्धाटन हुआ है। इस ट्रेन से महाराष्ट्र और तेलंगाना के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। आधिकारिक तौर पर ट्रेन संख्या 20101/20102 के रूप में दर्ज यह ट्रेन भारत की 65वें वंदे भारत ट्रेन है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन का उद्धाटन 16 सितंबर, 2024 को किया था।

यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलती है। यह 575 किमी की दूरी मात्र 7 घंटे 15 मिनट में तय करती है। इस दौरान ट्रेन की रफ्तार 79 किमी प्रति घंटे की रफ्तार रहती है। नागपुर से चलने वाली यह ट्रेन कुल सात स्टेशनों पर रुकती है। यह स्टेशन हैं नागपुर जंक्शन, सेवाग्राम जंक्शन, चंदरपुर, बालहर्षा, रामागुंडम, काजीपेट जंक्शन और सिकंदराबाद जंक्शन।

ट्रेन नागपुर जंक्शन से सुबह पांच बजे चलती है। यह अपने पहले स्टॉपेज सेवाग्राम जंक्शन पर 5 बजकर 43 मिनट पर पहुंचती है। इसके बाद चंदरपुर पर 7 बजकर 3 मिनट और पांच मिनट के बाद 7 बजकर 20 मिनट पर बालहर्ष पहुंच जाती है। अगला स्टॉप रामगुंडम है, जहां यह ट्रेन नौ बजकर आठ मिनट पर पहुंचती है। इसके बाद काजीपेट पर 10 बजकर 4 मिनट पर और आखिर में 12.15 बजे सिकंदराबाद पहुंचा देती है। वापसी में यह सिकंदराबाद से दोपहर एक बजे शुरू होती है और रात आठ बजकर 20 मिनट पर नागपुर पहुंचती है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति