चीन में एक महिला अधिकारी को कदाचार के आरोपों में 13 साल जेल और 10 लाख युआन का जुर्माना

चीन
चीन में एक महिला अधिकारी को कदाचार के आरोपों में 13 साल जेल की सजा हुई है। साथ ही, 10 लाख युआन (लगभग 1.18 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, झोंग यांग गुइझोउ के कियानान प्रांत की गवर्नर रही हैं। उन्होंने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) में उप सचिव के पद पर भी काम किया। खास बात यह है कि उनकी खूबसूरती की वजह से लोग आज भी उन्हें 'ब्यूटीफुल गवर्नर' कहकर बुलाते हैं। यांग पर 58 पुरुष सहकर्मियों के साथ यौन संबंध बनाने और लगभग 60 मिलियन युआन (71,02,80,719 रुपये) की रिश्वत लेने का आरोप लगा।

झोंग यांग अब 52 साल की हो चुकी हैं। 22 की उम्र में वह कम्युनिस्ट पार्टी में शामिल हुईं और नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (NPC) में डिप्टी के पद तक पहुंची। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने फल और कृषि संघ शुरू करने की दिशा में काफी काम किया। इसके जरिए किसानों की मदद और जरूरतमंद बुजुर्गों की सहायता के लिए पैसे खर्च किए जाते थे। विवाद उस वक्त खड़ा हुआ जब गुइझोउ रेडियो और टेलीविजन की ओर से डॉक्यूमेंट्री पेश की गई। इसमें आरोप लगा कि झोंग ने बड़े पैमाने पर रिश्वत ली। इसके बदले उन्होंने मनमर्जी कंपनियों को सरकारी निवेश के बहाने आकर्षक डील सौंपी।

ओवरटाइम के बहाने जाती रहीं घूमने
डॉक्यूमेंट्री में एक निजी व्यवसाय के मालिक ने दावा किया कि झोंग यांग ने उन कंपनियों को नजरअंदाज किया, जिनसे उनके व्यक्तिगत संबंध नहीं रहे। साल 2023 में गुइझोऊ प्रांतीय अनुशासन निरीक्षण और पर्यवेक्षण समिति ने बताया कि झोंग पर कानूनी उल्लंघन का संदेह है। इसके अलावा, उन पर 58 मेल जूनियर सहकर्मियों के साथ संबंध होने के आरोप लगे। बताते हैं कि इनमें से कुछ लाभ लेने के चक्कर में उनके प्रेमी बने तो कुछ को मजबूरन भी ऐसा करना पड़ा। झोंग यांग ने ओवरटाइम काम करने और व्यावसायिक यात्राओं पर जाने के बहाने अपने प्रेमियों के साथ काफी समय बिताया। मामला सामने आते ही खूब हंगामा मचा और जांच शुरू कर दी गई।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति