छत्तीसगढ़-कांकेर के कलेक्ट्रेट परिसर में खुला डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र

उत्तर बस्तर कांकेर.

विदेश मंत्रालय एवं भारतीय डाक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में छत्त्तीसगढ़ राज्य के आठवें डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र का शुभारंभ कांकेर जिले के उप डाकघर कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा सांसद श्री भोजराज नाग ने आज जिला कार्यालय परिसर में बस्तर संभाग के पहले डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया। उन्होंने पासपोर्ट सेवा केन्द्र के शुभारंभ के बाद पासपोर्ट बनाने पहुंचे कोण्डागांव जिले के केशकाल निवासी श्री सैयद शाकिर अली को प्रोसेस फाईल प्रदाय किया।

सांसद श्री नाग ने सभी क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि बस्तर क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जैसे भारत देश का मान-सम्मान देश और दुनिया में बढ़ाया है, उसी प्रकार यहां पासपोर्ट कार्यालय खुलने से नागरिकों को भी देश-विदेश जाने का मौका मिलेगा और उन्नति के द्वार खुलेंगे। इस कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही रोजगार के नये रास्ते खुलेंगे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इस सेवा का लाभ उठाने की अपील की। विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी ने कहा कि इस पासपोर्ट सेवा केन्द्र के खुलने से क्षेत्रवासियों को राजधानी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी तथा समय और पैसे की भी बचत होगी। विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं मुख्य पासपोर्ट अधिकारी डॉ. के.जे. श्रीनिवास (भारतीय विदेश सेवा) ने कहा कि कांकेर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। आज के वैश्विक दौर में विदेश जाने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है और इसके लिए पासपोर्ट आवश्यक और महत्वपूर्ण दस्तावेज है। पासपोर्ट की बढ़ती मांग के कारण भारत सरकार द्वारा डाक विभाग के सहयोग से पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोला जा रहा है। इसी क्रम में आज कांकेर में खोला गया। उन्होंने कांकेर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई दी। विदेश मंत्रालय के ओएसडी लेफ्टिनेंट कर्नल संजीव कुमार ने कहा कि भारत सरकार का उद्देश्य है कि देश के दूर दराज क्षेत्रों के नागरिकों को पासपोर्ट सेवा केन्द्र के माध्यम से पासपोर्ट सेवा पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस केन्द्र के खुलने से अधिक से अधिक लोगों का लाभ मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि इस पासपोर्ट सेवा केन्द्र का लाभ कांकेर जिले के अलावा कोण्डागांव, नारायणपुर, धमतरी और बालोद जिलवासियों को मिलेगा। इस केन्द्र से नजीबा फातिमा, अब्दुल घानी, मरियम फातिमा, रूकैया फातिमा को भी प्रोसेस फाईल वितरित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, मत्स्य कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, पार्षद श्रीमती विजयलक्ष्मी कौशिक, श्री हलधर साहू,  क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी भोपाल श्री शितांशु चौरसिया, डाक सेवाओं के डीपीएस श्री दिनेश कुमार मिस्त्री सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति