नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच बीती देर रात हुई मुठभेड़, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

नोएडा
नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच बीती देर रात मुठभेड़ हुई है। जिसमें बाइक सवार बदमाशों में से एक को पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया है। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। यह बदमाश स्क्रैप और अलग-अलग जगह से ही ई-रिक्शा चोरी करने का काम करते हैं।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि 1 अक्टूबर को थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा पुस्ता रोड पर चेकिंग की जा रही थी। तभी एक बाइक सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया। जिस पर बाइक सवार बैरियर से बचकर भागने का प्रयास करने लगे जिससे उनकी मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराकर फिसल गई।

बदमाशो ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसकी पहचान गौरव उर्फ तुषार के रूप में हुई है। बदमाश के कब्जे से एक मोटरसाइकिल जो गाजियाबाद से चोरी हुई थी, 1 अवैध तमंचा .315 बोर, एक खोखा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं। घायल बदमाश का साथी अंधेरे में झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग गया जिसकी तलाश के लिए कांबिंग की जा रही है।

पुलिस ने बताया है कि पकड़ा गया बदमाश थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के अंतर्गत ई रिक्शा व जेपी विशटाउन से स्क्रैप चोरी करने में शामिल था। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायल बदमाश पर थाना 126 पर कई मामले दर्ज है और उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी की जा रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति