चाकू की नोंक पर लूट, उच्च अधिकारी के संज्ञान पर दो अज्ञात लोग पर मामला दर्ज

झगराखाण्ड/एमसीबी
 झगराखाण्ड थाना के अंंतर्गत खोंगापानी चौकी क्षेत्र में दो अज्ञात लोग ने चाकू की नोंक पर लूटपाट कर घटना को अंजाम दिया। मनेन्द्रगढ़ जिला मुख्यालय के आमाखेरवा क्षेत्र में अज्ञात चोरों का आतंक लगातार जारी है। बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को मीडिया द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया, लेकिन पुलिस अब तक चोरों को पकड़ने में असफल रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि एमसीबी जिले के कुछ पुलिसकर्मी पिछले 10-15 वर्षों से जिला कोरिया और एमसीबी में तैनात हैं और कहीं अन्यत्र जाने को तैयार नहीं हैं। उनका मानना है कि जब तक यहां स्थानीय पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, अपराधों पर नियंत्रण पाना मुश्किल रहेगा। इसके चलते अवैध गतिविधियों का बोलबाला बढ़ता जा रहा है और पुलिस विभाग की छवि धूमिल हो रही है।
इसी कड़ी में, विगत शनिवार रात 1 से 1.30 बजे के बीच, 2 अज्ञात लोग ने नगर पंचायत खोंगापानी के वार्ड नंबर 14, क्वार्टर नंबर 02 में चाकू की नोक पर सेंध लगाकर नगद डेढ़ लाख रुपये और ज्वेलरी लूट की घटना अंजाम दिया गया। आवेदक राजकुमार केवट ने खोंगापानी चौकी में लिखित शिकायत दी, लेकिन चौकी प्रभारी राकेश शर्मा ने मौके पर पहुंचने के बावजूद एफआईआर दर्ज करने में विलम्ब की। मीडिया ने घटनास्थल का दौरा किया, जहां आवेदक की पत्नी ने विस्तार से पूरी घटना की जानकारी दी। सवाल यह उठता है कि पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा होनी चाहिए। चाकू की नोक पर लूटपाट और फिर शिकायत दर्ज करने में देरी क्या सही है? ऐसे में आम जनता पुलिस पर कैसे भरोसा करेगी? मीडिया द्वारा इस मामले की जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगावंकर को दी गई, जिन्होंने चौकी प्रभारी राकेश शर्मा से मामले की जांच करने का आश्वासन दिया। इसके बाद, उच्च अधिकारी के संज्ञान में आने के 24 घंटे बाद, 30 सितंबर को शाम 7 बजे, खोंगापानी चौकी में अज्ञात दो लोग पर मामला दर्ज किया गया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति