निवेश का सही रास्ता है म्यूचुअल फंड्स, बना सकतें है यहाँ भी कैरियर

रुपए कमाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है कि बचत का निवेश सही तरीके से किया जाना। म्यूचुअल फंड्स वह रास्ता है जो शेयर बाजार के लाभ हम तक पहुंचाने में मदद करते हैं।

लिक्विड फंड

  • इस फंड को "बैंक के बचत खाते" जैसा कह सकते हैं, रिटर्न बचत खाते से करीब 2-3 फीसदी बेहतर होता है। (स्टेट बैंक बचत खाते की ब्याज दर 2.7 फीसदी सालाना है)
  • निवेश, 100 फीसदी शासकीय बांड्स में होता है, इसलिए निवेशित राशि कभी कम नहीं होती।
  • अपनी रकम कभी भी निकाल सकते। (दोपहर 12:30 से पहले प्रोसेस करने पर दूसरे दिन, निवेशक के खाते में पैसा आ जाता है, शनिवार, रविवार छुट्टी ) जिस बचत खाते से निवेश होता है, रकम उसी खाते में वापस जाएगी। (कैश लेन-देन नहीं होता)

डेट फंड

  • यह बैंक के फिक्स डिपाजिट जैसा होता है। रिटर्न करीब बैंक एफ डी ब्याज दर से 1-1.5 फीसदी ज्यादा होता है (स्टेट बैंक फिक्स डिपॉजिट ब्याज दर 6.8 फीसदी है, हर माह 10 फीसदी इनकम टैक्स कटता है, निवेशक को 6.15 फीसदी मिलता है)
  • राशि निकालने की प्रक्रिया लिक्विड फंड जैसे ही है अर्थात दूसरे दिन खाते में राशि आएगी।
  • इस फंड में निवेश 90 फीसदी गार्नमेंट बांड, कोर्पोरेट बांड, में होता है, 10 फीसदी शेयर में निवेश होता है इसलिए रिटर्न, "लिक्विड फंड से बेहतर मिलते हैं। "

इक्विटी फंड

  • यह फंड निवेशकों को पैसा बना कर देता है।
  • इसमें ज्यादातर निवेश मार्केट में होता है, जिससे बहुत अच्छे रिटर्न बनते हैं।
  • 35 से 100 अच्छी कम्पनियों के शेयरों में निवेश किया जाता है, यदि 4-5 कम्पनी के शेयरों में गिरावट होती है, तो बाकी कम्पनियों के शेयर, निवेशकों की रकम नीचे जाने नहीं देते।
  • पिछले 40 सालों के रिकार्ड देखें, तो 3 से 5 साल के लिए निवेश करने पर, कम से कम 18-20 फीसदी रिटर्न मिलते हैं, लम्बी अवधि के निवेश पर आश्चर्यजनक तरीके से, निवेश में वृद्धि होती है।
  • कोविड काल के निवेशकों की राशि, डेढ़-, दो साल में डबल से ज्यादा हो गई।
  • लक्ष्य आधारित निवेश बहुत ही लाभदायक होते हैं,
  • जैसे-रिटायरमेंट प्लानिंग, बच्चों की उच्च शिक्षा खर्च, बच्चों की शादी का खर्च, बड़ी गाड़ी खरीदना, घर बनाना आदि के लिए इस तरह निवेश समय रहते कर देने चाहिए।
  • रातों रात किसी चमत्कार की आशा नहीं करनी चाहिए और शेयर बाजार के झटकों से घबराकर निवेश रोकना नहीं चाहिए। एस आई पी द्वारा नियमित निवेश करें और रुककर जब लाभ हो तभी रूपये निकाले।

 

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति