पंचायत चुनाव: बीडीपीओ कार्यालय के बाहर फार्म लेने आये उम्मीदवार ने रिवाल्वर निकलकर धमकाने लगा, पहुंचा सलाखों की पीछे

फिल्लौर (भाखड़ी)
सरपंच अभी बना नहीं, सरपंची के फार्म लेने आए व्यक्ति में इतना जोश आ गया कि मामूली सी बात पर रिवाल्वर निकाल कर दूसरे को धमकाने लग पड़ा। पुलिस ने रिवाल्वर जब्त कर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त सूचना के अनुसार चुनाव आयोग द्वारा गांव में होने वाले पंचों-सरपंचों के चुनावों की घोषणा के बाद स्थानीय बी.डी.पी.ओ. कार्यालय के बाहर फार्म लेने वाले उम्मीदवार काफिलों की शक्ल में गांवों से आ रहे हैं। लोगों में चुनावों को लेकर उत्साह के चलते शहर की प्रमुख नवांशहर रोड जहां तहसील कॉम्प्लैक्स, एस.डी.एम. कर्यालय के साथ डी.एस.पी. का दफ्तर भी है वहां प्रातः से लेकर शाम 6 बजे तक जाम लगा रहता है। जाम खुलवाने को लेकर पुलिस को भारी मुशक्कत करनी पड़ रही है।

दोपहर बाद बी.डी.पी.ओ. कार्यालय के बाहर माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया जब सरपंची का फार्म लेने आया गांव लोहगढ़ का एक उम्मीदवार गुरजीत सिंह जो अपनी कार में परिवार के साथ आया था वह बिना किसी की प्रवाह किए कार को मेन रोड के बीच ही खड़ा कर फार्म लेने अंदर चला गया जिसके चलते वहां जाम लग गया। जाम समाप्त करने के लिए गांव सैफाबाद के अशोक कुमार जोकि वह भी सरपंची का फार्म लेने आए थे उन्होंने कार में बैठी महिला से आग्रह किया की वह उनकी कार को एक तरफ कर देते हैं जिससे जाम समाप्त हो जाएगा।

जैसे ही अशोक कुमार ने गाड़ी को एक तरफ साइड पर खड़ा किया तभी गुरजीत सिंह भी वहां पर पहुंच गया। अपनी कार को सड़क के बीच से हटाने को लेकर गुरजीत सिंह इस कदर खफा हो गया कि उसने रिवाल्वर निकाल अशोक कुमार को धमकाते हुए कहा कि उसकी कार में एक ओर रिवाल्वर पड़ी थी वह हर वक्त अपने पास दो रिवाल्वर रखता है उसकी हिम्मत कैसे पड़ गई उसकी कार कोई साइड पर करने की। उसने उसकी कार में से जो दूसरी रिवाल्वर चोरी कर ली है वह उसे अभी वापस करे नहीं तो उसके अंजाम बुरे भुगतने पड़ेगे।

व्यक्ति के हाथ में रिवाल्वर देख वहां माहौल तनावपूर्ण बन गया। अशोक कुमार ने उससे कहा कि उसने केवल साइड कार में की है वह उसकी तलाशी ले सकता है। उसने उसकी कोई रिवाल्वर चोरी नहीं की। तभी वहां पर पहुंचे थाना प्रभारी इंस्पैक्टर सुखदेव सिंह और उनकी पुलिस पार्टी ने उक्त व्यक्ति को दबोच उसके हाथ से रिवाल्वर पकड़ उसे थाने ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि चुनाव अचार संहिता लगने के कारण उक्त व्यक्ति ने डिप्टी कमिश्नर के कानून की उल्लंघना की है जिसके अंतर्गत गुरजीत सिंह पर मुकदद्दमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा जिस किसी के पास भी लाइसैंसी हथियार है वह जमां करवा दे। उक्त घटना के बाद उक्त व्यक्ति की सोशल मीडिया पर खूब वीडियो वायरल हो रही है। सरपंच बना नहीं पहले ही रिवाल्वर निकाल धौंस जमाने लग पड़ा अगर सरपंच बन जाता तो न जाने क्या कर देता।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति