चित्रकोट विधायक को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज से निकाले गये गार्ड्स ने सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर.
बस्तर जिला मुख्यालय के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में कायर्रत गार्ड्स का आरोप है कि, नई संस्था बीआईएस ने उन्हें काम से निकाल दिया है। संस्था की सुपरवाइजर ने उनसे कहा कि चित्रकोट विधायक उनकी जेब में हैं, 10 लाख रुपए में उन्हें खरीद लिया गया है, इसलिए वे इस मामले में कुछ नहीं करेंगे। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के गार्ड्स सीधे चित्रकोट विधायक विनायक गोयल के पास पहुंचे और उनसे कहा कि आपने हमारे साथ आखिर ऐसा क्यों किया ? आक्रोशित गार्ड्स ने चित्रकोट विधायक से जवाब मांगते हुए आज गुरूवार को एक ज्ञापन चित्रकोट विधायक विनायक गोयल को सौंपा है।

इस पर चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने कहा कि मेरे ऊपर लगे सारे आरोप गलत हैं। मैंने गार्ड्स और बीआईएस कंपनी के लोगों को बुलाया है। आमने-सामने बैठकर उनसे सीधी बात करूंगा, लेकिन पैसे लेने वाली बात झूठी है, मेरा मेडिकल कॉलेज में कायर्रत गार्ड्स एवं वहां की ठेका कंपनी से कोई लेना-देना नही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 2-3 दिन पहले डिमरापाल मेडिकल कॉलेज से निकाले गये गार्ड्स चित्रकोट विधानसभा से भाजपा  विधायक विनायक गोयल से मिलने गए थे। गार्ड्स उनके चैंबर में जमकर बरसे। गार्ड्स ने विधायक विनायक गोयल से कहा कि काम से निकालकर बीआईएस कंपनी उनका जीवन बर्बाद कर रही है। ऐसे में उनकी और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति और दयनीय हो जाएगी, वे बेरोजगार हो जाएंगे, उनका साथ आप भी दे रहे हैं। गार्ड्स ने इसका वीडियो भी बना लिया, विधायक से बातचीत करते हुए उनका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

उल्लेखनिय है कि डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी कर रहे करीब 50 से 60 गार्ड को नौकरी से निकाल दिया गया है। निकाले गये सभी गाडर्स अब तक सीडीअ‍ो कंपनी के जरिए काम पर लगे थे। इनका आरोप है कि जब सीडीअ‍ो की अवधि पूरी हुई तो नई कंपनी बीआईएस आ गई। अब इस कंपनी ने इन्हें ड्यूटी पर आने से मना कर दिया है। इनकी जगह नए लोगों की भर्ती की जा रही है। इनका कहना है कि अब हम फिर से बेरोजगार हो गए हैं। लंबे समय से काम कर रहे हैं इसलिए पहली प्राथमिकता हमें मिलनी चाहिए।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति