12 साल के बच्चे की हुई आकाशीय बिजली गिरने से मौत, 2 बच्चियां घायल

दंतेवाड़ा.
जिले के बांगापाल थाना क्षेत्र अंर्तगत बीजापुर सीमा पर इंद्रावती नदी पार कौरगांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई है, जबकि 2 बच्चियां घायल हैं। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे गाय चराने जंगल गए थे, इसी दौरान अचानक बारिश हुई और बिजली गिर गई।

मिली जानकारी के अनुसार इंद्रावती नदी के पार बसे नक्सल प्रभावित कौरगांव के रहने वाले 3 बच्चे सागर उम्र 12 वर्ष, कुमारी कांटे उम्र 16 वर्ष और कुमारी पिडे उम्र 10 वर्ष गुरूवार सुबह गाय चराने जंगल गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला, तेज बारिश होने लगी, बारिश से बचने के लिए तीनों बच्चे पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। जिसके बाद पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में तीनों बच्चे आ गए। गाज की चपेट में आने से सागर की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दोनों बच्चियां घायल हो गई हैं। गनीमत रही कि उसी इलाके में गांव के कुछ और ग्रामीण भी मौजूद थे। बिजली गिरते ही वे लोग तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों घायल बच्चियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस प्राकृतिक आपदा की सूचना प्रशासन और पुलिस को भी दी गई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति