वाराणसी के विभिन्न मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियां हटाने वाले को पुलिस ने हिरासत में लिया

वाराणसी (उप्र)
वाराणसी के विभिन्न मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियां हटाने वाले एक कथित हिंदूवादी संगठन के प्रमुख को देर रात पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस उपायुक्त गौरव बंसवाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि हिंदूवादी संगठन ‘सनातन रक्षक दल’ के मुखिया अजय शर्मा को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

शर्मा ने बुधवार को बताया था कि वह लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर सहित अब तक 14 मंदिरों से साईं बाबा की मूर्ति हटा चुका है। बाकी कुल 50 और मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियां हटाई जाएंगी। वाराणसी में ‘सनातन रक्षक दल’ द्वारा लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर से साईं बाबा की मूर्ति हटाये जाने के बाद बुधवार को वाराणसी के साईं भक्तों और साईं मंदिर के प्रबंधकों ने बैठक कर नाराजगी जताई थी।

श्री साई मंदिर के प्रबंधन से जुड़े अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि वाराणसी के साईं मंदिर के प्रबंधकों और भक्तों ने बैठक कर साईं मंदिरों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। श्रीवास्तव ने बताया कि इस तरह के कृत्य से वाराणसी और देश का माहौल खराब हो सकता है। उन्होंने कहा कि लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर से साईं बाबा की मूर्ति हटाये जाने की जानकारी हमें सोशल मीडिया से प्राप्त हुई है। अगर किसी को साईं बाबा की मूर्ति लगाने से आपत्ति है तो वे साईं बाबा की मूर्ति को उन्हें सौंप दें, उनका अनादर नहीं करें।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति