राजस्थान-केकड़ी में खनन माफियाओं की 2640 टन बजरी जब्त

केकड़ी.

पुलिस ने खनिज विभाग के सहयोग से टोडाराय सिंह क्षेत्र में अवैध बजरी खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए अलग-अलग जगहों पर अवैध रूप से जमा की गई 2640 टन बजरी जब्त की है। बजरी के ये बड़े-बड़े अवैध ढेर क्षेत्र के ग्राम बोटून्दा, भैरूपुरा मीणान और चन्दपुरा मोड़ के पास भंडारण किये गए थे।

इस कार्रवाई को बजरी के अवैध खनन पर रोक लगाने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देश पर चलाया गया, जिसके तहत इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं। पुलिस और खनिज विभाग की इस कार्रवाई में 2640 टन बजरी का अवैध स्टाक जब्त कर धारा 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत 6 अलग-अलग प्रकरण पंजीकृत किए गए हैं। इस संयुक्त कार्रवाई का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र सिंह, पुलिस उपअधीक्षक हर्षित शर्मा और टोडारायसिंह थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार गोदारा ने किया, जिसमें खनिज विभाग के सहायक अभियंता दिनेश सैनी ने सहयोग किया। पुलिस को क्षेत्र के ग्राम बोटून्दा, भैरूपुरा मीणान और चन्दपुरा मोड़ के पास अलग-अलग स्थानों पर अवैध बजरी के बड़े स्टाक पड़े होने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस व खान विभाग ने तत्परतापूर्वक छापा मारने की कार्रवाई को अंजाम देकर बड़ी सफलता हासिल की।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति