पुरुष और महिला लीग हॉकी लीग एचआईएल मुकाबले एक साथ रखा जाना एक अच्छा कदम – सविता

पुरुष और महिला एचआईएल लीग मुकाबले एक साथ रखा जाना सराहनीय कदम : सविता

पुरुष और महिला लीग हॉकी लीग एचआईएल मुकाबले एक साथ रखा जाना एक अच्छा कदम – सविता

हॉकी इंडिया लीग की सात साल बाद दिसंबर में होगी वापसी

नई दिल्ली
भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सविता पुनिया ने हॉकी इंडिया की प्रशंसा करते हुए कहा है कि  पुरुष और महिला लीग हॉकी लीग एचआईएल मुकाबले एक साथ रखा जाना एक अच्छा कदम है।  हॉकी इंडिया लीग के इतिहास में ये पहली बार है जब इस टूर्नामेंट में पुरुष टीमों के साथ ही महिला टीमें भी भाग लेंगी। इस दौराना दोनो को ही एक बराबर महत्व दिया जाएगा। हॉकी इंडिया लीग इस साल दिसंबर में आयोजित की जाएगी। इस टूर्नामेंट में 8 पुरुष टीमें और 6 महिला टीमें भाग लेंगी। खास बात यह है कि पुरुष और महिला लीग एक साथ खेली जायेगी, जो वैश्विक खेल लीग में एक बड़ा क्षण होगा।

सविता ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा, पुरुष और महिला एचआईएल एक साथ चलेंगे, जो ऐसा कुछ है जो मुझे नहीं लगता कि किसी अन्य खेल में पहले हुआ है। हॉकी इंडिया ने हमेशा ही सुनिश्चित किया है कि पुरुष और महिला दोनों टीमों के साथ समान व्यवहार किया जाए। पुरुष और महिला टीमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैच या प्रतियोगिता जीतती हैं, तो दोनों को ही बराबर पुरस्कार राशि मिलती है। यह हॉकी इंडिया के खेलों में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के प्रति समर्पण को दर्शाता है। एक खिलाड़ी के रूप में, एक ऐसे संगठन का हिस्सा बनना खुशी देने के साथ ही सशक्त अनुभव कराता है। सविता ने कहा कि महिला एचआईएल से उभरती हुई प्रतिभाओं को एक मंच मिला है। इससे भारतीय हॉकी में एक बड़ा बदलाव आयेगा। युवा महिला एथलीटों के लिए, यह मंच न केवल उन्हें उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का मौका देगा, बल्कि खिलाड़ी के रूप में भी सुधार करेगा।

हॉकी इंडिया लीग की सात साल बाद दिसंबर में होगी वापसी

बहुप्रतीक्षित हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) की सात साल बाद दिसंबर में नए स्वरूप में वापसी होगी जिसमें पुरुष और महिला दोनों टीमें भाग लेंगी।

पुरुषों की प्रतियोगिता में आठ जबकि महिलाओं की प्रतियोगिता में छह टीमें भाग लेंगी।

लीग का आयोजन 28 दिसंबर से पांच फरवरी तक दो स्थानों राउरकेला और रांची में किया जाएगा। पुरुषों की प्रतियोगिता राउरकेला जबकि महिलाओं की प्रतियोगिता रांची में खेली जाएगी।

लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी यहां 13 से 15 अक्टूबर तक होगी। इसके लिए कुल 10 फ्रेंचाइजी मालिक बोर्ड पर आए हैं।

खिलाड़ियों की नीलामी तीन श्रेणियों दो लाख रुपये, पांच लाख रुपये और 10 लाख रुपये में की जाएगी।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति