अब टीम इंडिया को आगामी सभी मुकाबले जीतने होंगे, पाकिस्तान से मुकाबला भारत के लिए बना अहम, हार बर्दाश्त नहीं

नई दिल्ली
हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया के लिए वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज अच्छा नहीं रहा। भारत को पहले ही मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों करारी शिक्सत का सामना करना पड़ा। इस हार से टीम इंडिया को पॉइंट्स टेबल में भी भारी नुकसान हुआ है क्योंकि भारत का नेट रन रेट -2.900 का हो गया है, जो टूर्नामेंट में शामिल अन्य 9 टीमों में सबसे खराब है। अब टीम इंडिया को आगामी सभी मुकाबले जीतने होंगे। यहां से एक मैच में भी हार टीम इंडिया को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा सकती है। इसकी शुरुआत भारत को कल यानी रविवार 6 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से करनी होगी।

पाकिस्तान से हार नहीं होगी बर्दाश्त
वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत अपना दूसरा मुकाबला रविवार को चिर-प्रतिद्विंद्वि पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। वैसे तो हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रहा था, मगर क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और यहां कभी भी कुछ भी हो सकता है। ऐसे में अगर भारत उलटफेर का शिकार बनता है तो उनका इसका खामियाजा टूर्नामेंट से बाहर होकर उठाना पड़ेगा। दरअसल, भारत के ग्रुप में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया भी है और इस टीम के खिलाफ क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। ऐसे में भारत को पाकिस्तान और ग्रुप की एक और अन्य टीम श्रीलंका के खिलाफ ना सिर्फ मैच जीतना होगा, बल्कि बड़े अंतर से विपक्षी टीम को धूल चटानी होगी ताकि टीम के नेट रन रेट में भी सुधार आ सके।

पाकिस्तान के खिलाफ कैसा रहा है भारत का रिकॉर्ड
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 क्रिकेट में खेले 15 में से 12 मुकाबले जीते हैं। जिन तीन मुकाबलों में पाकिस्तान ने भारत को हराया है उसमें दो वर्ल्ड कप मुकाबले है। ऐसे में भारत को सतर्क रहने की जरूरत है और किसी भी मौके पर टीम इंडिया को इस मुकाबले को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति