पीएम मोदी ने दिया किसानों को नवरात्रि का तोहफा, किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त हुई जारी

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के वाशिम में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जारी कर दी है. योजना के तहत देश के किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए हर साल 6000 रुपये की राशि दी जाती है. यह राशि किसानों के खाते में तीन किस्तों में ट्रांसफर की जाती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के वाशिम में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जारी कर दी है. आपको बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की योजना है, जिसे 1 फरवरी 2019 को पीयूष गोयल द्वारा शुरू किया गया था. इस योजना के तहत देश के किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए हर साल 6000 रुपये की राशि दी जाती है. यह राशि किसानों के खाते में तीन किस्तों में ट्रांसफर की जाती है. एक किस्त में किसान को 2000 रुपये दिए जाते हैं.

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार ने देशभर के 9.4 करोड़ से अधिक किसानों को 0,000 करोड़ से ज्यादा की धनराशि ट्रांसफर की है. महाराष्ट्र के वाशिम में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने 18वीं किस्त जारी करते हुए कहा कि "नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मुझे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी करने का अवसर मिला. महाराष्ट्र की डबल इंजन सरकार यहां के किसानों को दोहरा लाभ दे रही है. पोहरादेवी के आशीर्वाद से मुझे अभी लाड़की बहन योजना की लाभार्थियों की मदद करने का अवसर मिला है, यह योजना नारी शक्ति का सम्मान बढ़ा रही है."

खाते में 18वीं किस्त आई या नहीं ऐसे करें चेक
आपके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त के 2000 रुपये आए हैं या नहीं. इसे चेक करने के लिए आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा. FARMERS CORNER पर जाकर आपको नो योर स्टेटस पर क्लिक करना होगा. दूसरा पेज खुलते ही Know Your Registration Number पर क्लिक करें और अपना आधार नंबर दर्ज करें. ओटीपी मिलने पर ओटीपी दर्ज करें. इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा. रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड फिल करें और Get Data पर क्लिक करें. आपको अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी. अगर आपके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पैसे नहीं आए हैं, तो आप टोल फ्री नंबर 155261, 1800115526 या 011-23381092 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति