सर्राफा व्यापारी की हुई मौत, हत्या है या आत्महत्या

सीधी
सर्राफा व्यापारी की उसके ही कुएं में तैरती मिली लाश, हत्या या आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही पुलिस  रामपुर नैकिन थाना के पिपरांव पुलिस चौकी के रैदुअरिया कला गांव निवासी सराफा व्यवसाई नेहा ज्वेलर के संचालक राजेश सोनी पिता रामावतार सोनी उम्र 49 वर्ष शुक्रवार की सुबह टहलने निकले तो फिर लौट कर नहीं आए आज शनिवार को दोपहर 12बजे उनके के घर के इंदारा यानि बड़े कुएं में शव औंधे मुंह तैरते हुए मिला है। घटना की सूचना पर रामपुर नैकिन थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार राजेश सोनी पिता रामावतार सोनी उम्र 49 वर्ष निवासी रैदुअरिया कला थाना रामपुर नैकिन सीधी शुक्रवार की सुबह रोज की तरह टहलने निकले थे। जब वे दस बजे तक लौट कर नहीं आए तो उनकी तलाश परिवार जन करने लगे। इस दौरान परिवार जनों को उनका मोबाइल और सोने की चैन अंगूठी सब कुछ घर में रखा हुआ मिला जिससे उनके गुमने की आशंकाएं होने लगी।

परिजन व इष्ट मित्र राजेश की हर सम्भावित जगहों में तलाश करने के बाद मामले की सूचना पुलिस चौकी में दी गई। पुलिस 24 घंटे इंतजार करने और तलाश जारी रखने का सुझाव देकर चली गई। उधर परिवार जनों ने  रीवा, मैहर,शहडोल जिले के गांव में तलाश करते भटकते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा आज शनिवार को दोपहर में मृतक राजेश के रिस्तेदार खेत वाले घर गये और कुएं में झाक देखा तो शव औंधे मुंह तैरती हुई मिली। जिसकी सूचना परिजनों को दी तो पूरे घर में कोहराम मच गया। देखते ही देखते घटना स्थल पर हजारों की भीड़ इकट्ठी हो गई।

दो रस्सियों से बांधा मिला हाथ
पुलिस की मौजूदगी में कुएं से जब शव को बाहर निकाला गया तो राजेश के दोनों हाथ दो रस्सियों से बांधा हुआ मिला शरीर के पिछले हिस्से में पीटने जैसे निशाना मिले जिससे परिवार जनों ने हत्या की आशंकाएं जाहिर किए हैं। परिजनों के अनुसार हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है।

वही इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी रामपुर नैकिन सुधांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि लाश मिलने की जैसी ही सूचना मिली तत्काल मेरे साथ एसडीओपी और चौकी प्रभारी पिपराव भी पहुंच गए। लाश मिलने के बाद हमने पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल भेज दिया है और जांच की जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति