अधिवक्ता संघ राजनगर का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

खजुराहो
अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम एक गरिमा पूर्ण कार्यक्रम के माध्यम से संपन्न हुआ, जिसमें नव निर्वाचित अध्यक्ष आर.के. उपाध्याय सचिव जय तिवारी एवं उनकी कार्यकारिणी तथा कार्यकारिणी के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ वरिष्ठ अधिवक्ता हाशिम अंसारी जी के द्वारा दिलवाई गई ।

अधिवक्ता संघ राजनगर के इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटेरिया ने सभा को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष सचिव एवं उनकी समस्त कार्यकारिणी को बधाई देते हुए अधिवक्ताओं के द्वारा उठाई गई कुछ मांगों पर अपनी सहमति व्यक्त की , इस अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर से पधारे आर.के सैनी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को सामूहिक निर्णय के साथ कार्य करने हेतु सुझाव दिया, वहीं डीजे रविंद्र सिंह रैना ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को अपनी बधाई देते हुए राजनगर बार संघ की प्रगति हेतु शुभकामनाएं देते हुए राजनगर बार संघ के द्वारा मांगी गई विभिन्न मांगों को गंभीरता पूर्वक विचार करने एवं उसे पूर्ण करने हेतु आश्वस्त भी किया ।

राजनगर अधिवक्ता संघ के इस कार्यक्रम में आज राजेश पांडे (सदस्य) वा विनोद दीक्षित के अलावा आमोद अग्रवाल एवं विष्णु द्विवेदी राजनगर कोर्ट के जज तथा राजनगर तहसीलदार धीरज गौतम के अतिरिक्त राजनगर नगर परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, खजुराहो नगर परिषद के अध्यक्ष अरुण कुमार पप्पू अवस्थी, पूर्व राजनगर बार संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं के.पी चौरसिया फाउंडेशन के भंवर सिंह को मंच के माध्यम से उनके सराहनीय कार्यों हेतु सॉल श्रीफल से सम्मानित भी किया गया जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन अधिवक्ता माधव पाठक के द्वारा किया गया, अंत में आभार प्रदर्शन वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र सिंह ने व्यक्त किया कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ ।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति