उत्तर प्रदेश: मासूम से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

औरैया.
यूपी के औरैया जिले में 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाला शख्स पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार तड़के करीब 4:50 बजे ग्राम करमपुर मुढी मोड के पास एक सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपी घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, एसओजी टीम और कोतवाली औरैया पुलिस की संयुक्त टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। रविवार सुबह चेकिंग के दौरान आरोपी का सामना पुलिस से हो गया। पुलिस को देखकर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। आरोपी को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए औरैया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी उसे बहला-फुसलाकर ले गया और दुष्कर्म किया। कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद संदिग्ध बच्ची को रोते बिलखते उसके घर छोड़ गया था। इसके बाद बच्ची की मां ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए 3 टीम का गठन किया गया।

पीड़िता की मां ने बताया था कि हमारी बच्ची को एक आदमी ने घर पर पहुंचाया था, बच्ची की हालत खराब थी जिसके बाद हमने पुलिस में शिकायत की। मां के मुताबिक उसे नहीं पता की बच्ची किसके साथ गई थी और फिर उसे घर पर कौन छोड़ गया। केस में पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिल पा रहा था। फिर पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो संदिग्ध दिखा। इसी के आधार पर तलाशी अभियान चलाया गया तो आरोपी पकड़ में आया।

बता दें कि इसी तरह का एक मामला पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना से भी सामने आया था। जहां, एक नाबालिग का शव बरामद होने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी। इस मामले में ग्रामीणों ने पुलिस पर शिकायत दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया था। इससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने थाने में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी थी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति