विदेशी सरकारें देशभर में प्रतिनिधि सभा और सीनेट के चुनावी मुकाबले को प्रभावित कर रही हैं- : खुफिया अधिकारी

वाशिंगटन
अमेरिका के खुफिया अधिकारियों ने  आगाह किया कि विदेशी सरकारें इस साल होने जा रहे राष्ट्रपति पद के चुनाव में अमेरिकी लोकतंत्र में हस्तक्षेप करने के प्रयास के तहत देशभर में प्रतिनिधि सभा और सीनेट के चुनावी मुकाबले को प्रभावित कर रही हैं।

रूस और चीन ने कुछ चुनावी मुकाबलों में उम्मीदवारों की मदद करने या उन्हें नुकसान पहुंचाने के मकसद से एक अभियान शुरू किया है। नेशनल इंटेलिजेंस के निदेशक कार्यालय के अधिकारी ने यह नहीं बताया कि कितने मुकाबलों पर असर डाला गया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि दोनों देशों ने ऐसे चुनावी मुकाबलों में हस्तक्षेप किया है जहां उन्हें लगता है कि उनके राष्ट्रीय सुरक्षा हित दांव पर हैं।

अधिकारियों ने कहा कि अन्य छोटे देश भी चुनाव में हस्तक्षेप करने का प्रयास कर सकते हैं।

सोमवार को विदेशी चुनाव खतरों पर जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, क्यूबा ‘‘लगभग निश्चित रूप से’’ ऐसे उम्मीदवारों को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है जो वहां की सरकार को लगता है कि अमेरिका में उनके हितों का समर्थन करेंगे।

खुफिया अधिकारियों ने प्रतिनिधि सभा और सीनेट के लिए कड़े चुनावी मुकाबले के दौरान यह रिपोर्ट जारी की है।

उन्होंने नाम न उजागर करने की शर्त पर पत्रकारों को बताया कि रूस और चीन के नेता अमेरिकी राजनीतिक व्यवस्था को अच्छी तरह समझते हैं और मानते हैं कि इस साल का करीबी चुनावी मुकाबला दुष्प्रचार के लिए अच्छी स्थितियां पैदा करता है।

अधिकारियों ने बताया कि चीन ने ताइवान के लिए समर्थन समेत बीजिंग को अहमियत देने के मुद्दो पर उम्मीदवारों के रुख के आधार पर दोनों दलों के प्रत्याशियों को निशाना बनाया है।

बहरहाल, रूस, चीन, ईरान और क्यूबा में अधिकारियों ने सभी आरोपों को खारिज किया है कि उनकी सरकारें अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप करने का प्रयास कर रही हैं।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति