राजस्थान-अलवर में साइबर सेल ने अपनी ही एसपी की कर डाली जासूसी

अलवर.

भिवाड़ी में पुलिस की साइबर सेल अपनी ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) की   जासूसी कर रही थी और तंत्र भी पुलिस का ही इस्तेमाल किया जा रहा था। मामले का खुलासा होने पर एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने साइबर सेल के इंचार्ज सहित सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इनमें सब इंस्पेक्टर श्रवण जोशी, हेड कांस्टेबल अवनीश कुमार, कांस्टेबल भीम, रोहिताश, सतीश, राहुल, दीपक शामिल हैं।

पता चला है कि साइबर सेल का इंचार्ज श्रवण जोशी ही एसपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन निकलवा रहा था। यह काम कब से हो रहा था, इसकी जानकारी तो फिलहाल नही मिली है लेकिन बताया जा रहा है कि दस से अधिक बार एसपी की लोकेशन निकाली गई और लोकेशन लेने के लिए जिस नंबर का इस्तेमाल किया जाता था, उसकी चेटिंग को भी डिलीट कर दिया गया। यह लोकेशन केवल शनिवार और रविवार की ही निकाली जा रही थी। इसका उद्देश्य एसपी को बिना बताए छुट्टी करने का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस इस तर्क को खारिज कर रही है। बहरहाल पूरे प्रकरण की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है और इसकी जांच एससी-एसटी सेल के डीएसपी को दी गई है। प्रदेश के पुलिस महकमे में यह अपनी तरह का पहला मामला है और इसलिए सब चुप्पी साधे हुए हैं। एसपी की जासूसी का असली मकसद और इसमें शामिल अन्य चेहरों का खुलासा जांच के बाद ही होगा। वैसे शक की सुई श्रवण जोशी पर ही टिकी है। इस मामले की सूचना मिलते ही आईजी अजय पाल लाम्बा भी कल शाम भिवाड़ी पहुंच गए हैं और उन्होंने जासूसी करने वालों को एसपी ऑफिस बुलाकर बात भी की है। आज वे अधिकारियों की बैठक भी लेंगे, जिसमें इस प्रकरण पर और चर्चा की जाएगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति