हरियाणा में शानदार जीत कीम मनेन्द्रगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर मनायी खुशियाँ

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत व लगातार तीन बार विजयी होने की हेट्रिक बनाने की भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक मे जमकर खुशियाँ मनायी और आतिशबाजी की तथा भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने हरियाणा की जीत पर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया ।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी ने हरियाणा के चुनाव नतीजों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि यह भाजपा की डबल इंजन की सरकार की हरियाणा में दस वर्षों के किये गये कार्यों की जीत है। हरियाणा की जनता ने भाजपा सरकार की योजनाओं, जनहित के कार्यों व सफलतम सरकार के कामकाज पर विजय की मुहर लगायी है और भाजपा को हरियाणा में निरंतर तीन बार विजयी होने की हेट्रिक दिलायी है। लगातार तीसरी बार हरियाणा की जनता-जनार्दन ने भाजपा के प्रति अपना अगाध विश्वास व्यक्त किया है। एक्जिट पोल को लेकर अति उत्साही कांग्रेसियों को हरियाणा के एक्जेक्ट पोल ने आईना दिखा दिया है।

 इन नतीजों के जरिए हरियाणा ने कांग्रेस के संविधान और आरक्षण को लेकर दोहरे राजनीतिक चरित्र पर सीधी चोट की है। वंही जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के नित-नए आयाम गढ़ रहा है, विश्व-पटल पर अपनी प्रखर भूमिका का निर्वहन करते हुए 2047 तक विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति की दिशा में आगे बढ़ रहा है, हरियाणा के ये चुनाव नतीजे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है। आलोक जायसवाल, विनोद गुप्ता, गुरुचरण सिंह कालरा, अजमुदिन अंसारी, जमील शाह, धर्मेंद्र पटवा, राहुल सिंह, संजय गुप्ता, अपूर्वकर , जयंती यादव, सुश्री कोमल पटेल, जलील शाह, जनार्दन केवट, हीरालाल रजक, विजय पाठक, रामधुन जायसवाल, प्रमोद बंसल, आलोक जायसवाल, श्याम बिहारी रैकवार, राम मनोहर शाह, उमाशंकर पासी, किशन शाह, आकाश दुआ, हरित शर्मा, रमेश गुप्ता, गौरव मिश्रा, श्री अग्रवाल, संगम सेन, मुन्ना लाल जायसवाल ने भाजपा की जीत के जश्न में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति