जिला बदर आदतन अपराधी संतोष पटेल कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार

अनूपपुर

           पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शान्ति पूर्ण मनाये जाने हेतु लगातार असामाजिक तत्वो एवं आदतन अपराधियो की चेकिंग कर सख्त कार्यवाही की जा रही है।  बुधवार की रात्रि आदतन अपराधियो की चेकिंग के दौरान टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन, प्रधान आरक्षक शेख रसीद एवं महेन्द्र राठौर के द्वारा जिला बदर आदतन आरोपी संतोष पटेल पिता रामकुमार पटेल उम्र करीब 30 साल निवासी वार्ड न. 09 अनूपपुर को शंकर मंदिर तिराहा के पास जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर बिना अनुमति नगर में घूमते पाये जाने पर पकड़ा जाकर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 446/24 धारा 223 बी.एन.एस. एवं धारा 14  म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार किया गया है।

             उल्लेखनीय है कि जिला बदर आरोपी संतोष पटेल निवासी अनूपपुर के विरूद्ध बलात्कार, महिला से अश्लील छेड़खानी, मारपीट, अड़ीबाजी, वसूली एवं आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन आपराधिक प्रकरण  थाना कोतवाली अनूपपुर में  दर्ज है एवं माननीय न्यायालय में विचाराधीन है जो माननीय  न्यायालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, जिला अनूपपुर द्वारा प्रकरण क्र. 30/ जिला बदर /2022 में दिनांक 13 अक्टूबर 2023 को संतोष पटेल निवासी अनूपपुर को म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3.1 धारा – 5 की कंडिका (क), (ख) तथा सहपठित धारा 7 के अंतर्गत जिला अनूपपुर की चतुर्दिक राजस्व सीमा तथा सीमा से लगे हुए म.प्र. राज्य के जिला शहडोल, उमरिया एवं डिण्डौरी चुतर्दिक राजस्व सीमाओ से एक वर्ष के कालावधि के लिए निष्कासित करने का आदेश जारी किया गया है। जो उक्त आदेश का उल्लंघन करते पाये जाने पर आरोपी संतोष पटेल को कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति