मंजू बनकर महाकाल लोक में घूम रही थी रुखसार, बैग में मिले पांच आधार कार्ड, उर्दू में लिखे साहित्य

उज्जैन
 महाकाल लोक में तैनात सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारियों ने बुधवार सुबह एक संदिग्ध महिला को पकड़ा है। महिला को जब पकड़ने की कोशिश की गई, तब वह भागने का प्रयास करने लगी। सुरक्षा एजेंसी ने उसे महाकाल थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं, महिला की तलाशी ली गई तो उसके झोले से उर्दू में लिखे कुछ दस्तावेज और 5 आधार कार्ड बरामद हुए हैं।

आधार कार्ड में अलग-अलग नाम

महिला के पास जो आधार कार्ड मिले हैं, उस पर मुस्लिमों के नाम हैं। सभी पर अलग-अलग नाम दर्ज हैं। इसलिए मामला संदिग्ध लग रहा है। एएसपी नितेश भार्गव ने बताया कि सुरक्षा गार्डों ने एक संदिग्ध महिला को पकड़कर महाकाल थाना पुलिस के सुपुर्द किया है। महिला से अभी पूछताछ की जा रही रही है।

मंजू परमार बता रही है नाम

महाकाल लोक से पकड़ी गई महिला अपना नाम मंजू परमार बता रही है। झोले से जो आधार कार्ड मिला है, उसमें उसका नाम रुखसार लिखा है। वहीं, मंजू परमार के नाम से जो आधार कार्ड मिला है, उससे महिला के चेहरे का मिलान नहीं हो रहा है। बताया जा रहा है कि झोले से कुल पांच आधार कार्ड मिले हैं, सबकी जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों लश्कर ए तैयबा ने बीकानेर हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन प्रभारी को पत्र लिखकर महाकालेश्वर मंदिर को उड़ाने की धमकी दी थी। उसी के बाद से यह चर्चा जोरों पर थी कि यहां कोई संदिग्ध व्यक्ति हमला कर सकता है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस जवान सतर्क हैं। साथ ही महाकाल मंदिर के निजी सुरक्षा गार्ड भी चारों ओर पैनी नजर रखे हुए हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति