भोपाल में संजय राउत के खिलाफ एफआईआर दर्ज, लाडली बहना योजना को लेकर दिया था बयान

 भोपाल

राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र के शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ भ्रम फैलाने संबंधी अपराध दर्ज किया है। इस मामले की शिकायत जिला उपाध्याक्ष भाजपा महिला मोर्चा सुषमा चौहान ने की थी।

सुषमा चौहान ने शिकायत में बताया कि एक्स पर एक वीडियो शिवसेना नेता संजय राउत का पोस्ट किया गया है। साथ ही राउत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी प्रसारित किया। इसमें मध्यप्रदेश शासन की लाड़ली बहना योजना के संबंध में जानबूझकर भ्रम फैलाने के लिए बोला गया है।

राउत ने कहा है कि मध्यप्रदेश एक ऐसा राज्य है, वहां लाड़ली बहना योजना चलाई और वह बंद हो गई है तो महाराष्ट्र में भी बंद हो जाएगी। इस तरीके की झूठी अफवाह फैलाकर संजय राउत बहनों में लोकप्रिय लाड़ली बहना योजना के प्रति झूठी अफवाह उड़ा रहे हैं। संजय राउत ने अपने राजनैतिक लाभ के लिए मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री मोहन यादव की छवि धूमिल हो। इस शिकायत के आधार पर क्राइम ब्रांच ने संजय राउत के खिलाफ भ्रम फैलाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

शिवसेना नेता राउत के बयान पर सीएम ने दिया बड़ा बयान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जब से हमने लाड़ली बहना योजना शुरू की है। लगातार हर महीने, निश्चित समय पर बहनों को पैसे देने का काम किया है। हमने हमारी 500 साल पूर्व की सम्राज्ञी वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती के अवसर पर एक साथ प्रदेश की हितग्राही लाड़ली के खातों में राशि डाली है। कोई ऐसा महीना नहीं जा रहा है, जिसमें यह राशि नहीं डाली गई है, लेकिन हार के डर से शिवसेना (यूबीटी) के लोग महाराष्ट्र के चुनाव में मतदाताओं को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति