विधायक हाथ जोड़कर ऑफिस पहुंचे, फिर ASP के सामने दंडवत हो गए BJP MLA प्रदीप पटेल, बोले- मुझे गुंडों से…

सतना
 मध्य प्रदेश के नए बने मऊगंज जिले के विधायक प्रदीप पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विधायक मऊगंज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे. फिर गुन्डों से रक्षा करने की बात कहते हुए एडिशनल एसपी को दंडवत प्रणाम किया. इसके पहले विधायक आईजी से मिलने भी पहुंचे थे, लेकिन कार्यालय में आईजी नहीं मिले. फिर उन्होंने कुर्सी को प्रणाम किया और जिला मुख्यालय पहुंचे गए. मऊगंज के सत्ताधारी विधायक प्रदीप पटेल का साक्षात दंडवत होने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. सभी के दिल में अब बस एक ही सवाल है कि आखिर एक चुना हुआ जनप्रतिनिधि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने दंडवत होकर रहम की भीख क्यों मांग रहे हैं?

बता दें कि मऊगंज विधायक इससे पहले भी हैरतअंगेज कारनामे करते हुए मीडिया में सुर्खियां बटोर चुके हैं. उन्होंने अपने ही सरकार की व्यवस्था के खिलाफ धरना भी दिया था. खुद को कार्यालय में कैद भी कर चुके हैं. कहा तो यह भी जाता है कि अपनी गाड़ी में गद्दा और कंबल लेकर मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल चलते हैं और अचानक धरने पर बैठ जाते हैं. उनके ऐसे कारनामों से शासन और प्रशासन के अधिकारियों की सांसें फूलने लगती है.

वीडियो का वीडियो हो रहा वायरल

मऊगंज विधायक ने पुलिस अधिकारियों के सामने दंडवत होकर गुंडों से रक्षा करने की मांग की. इतना ही नहीं उनके दंडवत होने का वीडियो भी अब सामने आया है. पूरा मामला नशा के कारोबार से जुड़ा हुआ है. विधायक ने एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौंपा है जिसमें जिले में मादक प्रदार्थ की तस्करी रोकने की बात कही गई है.

विधायक ने प्रेस नोट में आईजी महेंद्र सिंह और एएसपी अनुराग पांडेय पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. उनकी मानें तो दोनों अधिकारियों का नशा कारोबारियों को संरक्षण मिला है. जिले में अपराध बढ़ रहा है. इस पूरे मामले को लेकर मऊगंज पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर का कहना है कि विधायक प्रदीप पटेल ने नशे का कारोबार रोकने का ज्ञापन दिया है. पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति