छत्तीसगढ़ के राज्यपाल से पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी आफ इंडिया नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सौजन्य भेंट की

रायपुर
छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका जी से पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी आफ इंडिया नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजीत पाठक जी ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर पी.आर.एस.आई. के सेक्रेटरी जनरल डा.पी.एल.के.मूर्ति, रायपुर चैप्टर के चैयरमेन डॉ शाहिद अली मौजूद रहे।

राज्यपाल से मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजीत पाठक ने पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी के   के महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में जानकारी दी। डॉ पाठक ने बताया कि राष्ट्रीय हित से जुड़े कार्यक्रमों को सफल बनाने में पीआरएसआई अपनी सतत् भूमिका निभा रही है। डॉ अजीत पाठक ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि छत्तीसगढ़ में पहली बार पब्लिक रिलेशन्स कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है और इसी वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष का उत्सव मनाया जाना है। आल इण्डिया कांफ्रेंस के अवसर पर पीआरएसआई पूरे देश से आए जनसंपर्क कर्मियों के समक्ष छत्तीसगढ़ राज्य की विकास यात्रा और आने वाले समय के लिए छत्तीसगढ़ राज्य की स्वर्णिम योजनाओं को प्रस्तुत करेगी।

यह कांफ्रेंस छत्तीसगढ़ राज्य की छवि और प्रतिष्ठा के लिए एक नये युग की शुरुआत करेगी। डॉ पाठक ने पीआरएसआई के 65 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा की चर्चा करते हुए संस्था द्वारा जनसंपर्क के प्रमुख प्रकाशनों तथा रायपुर में आगामी 20-22 दिसंबर 2024 के कांफ्रेंस ब्रोशर की पुस्तिका भेंट की। राज्यपाल महोदय ने पीआरएसआई कांफ्रेंस के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।  उल्लेखनीय है कि कांफ्रेंस की तैयारियों के विषय में डॉ पाठक छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति