बिहार-बेगूसराय में भगवान राम और हनुमान को मुस्लिम बताकर नमाज पढ़वाने वाले शिक्षक पर मामला दर्ज

बेगूसराय.

बेगूसराय में एक मुस्लिम शिक्षक के द्वारा भगवान राम और हनुमान पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला अब गहराता ही जा रहा है। आज भाजपा नेता सह वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार अमर के नेतृत्व में सिंहपुर गांव के राजेश कुमार पोद्दार ने बछवाड़ा थाने में आरोपी शिक्षक जियाउद्दीन के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है

दरअसल जियाउद्दीन के द्वारा सप्तम वर्ग में पढ़ाई के दौरान बच्चों को यह सिखाया जा रहा था कि हनुमान एवं भगवान राम मुसलमान थे और भगवान राम के कहने पर हनुमान जी नमाज पढ़ा करते थे। यही बात जब बच्चों ने अपने अभिभावकों को बताई थी तो अभिभावक आक्रोशित हो गए थे और स्कूल पर जाकर हो हंगामा किया था। बाद में बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी आपत्ति दर्ज करते हुए सामाजिक सौहार्द को बिगड़ने का आरोप लगाया था। आज आरोपी शिक्षक जियाउद्दीन के विरुद्ध बछवारा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पूरा मामला बछवारा थाना क्षेत्र के कद्राबाद सिंहपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है। इसी क्रम में अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि आज वामपंथी विचारधारा के कुछ लोग इस बात का खंडन करते फिर रहे हैं। उन्होंने बिना नाम लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह एवं बछवारा के भाकपा पूर्व विधायक अवधेश राय पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब पाकिस्तान एवं बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्ल आम किया गया तब यह लोग चुप थे और फिलिस्तीन की घटना के बाद तख्ती लगाकर प्रदर्शन कर रहे थे । लेकिन आज जब एक मुस्लिम शिक्षक के द्वारा हिंदुओं की भावना पर आघात किया गया है तो वोट के लिए यह लोग घूम घूम कर उल्टी राजनीति कर रहे हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति