रेलवे ने NTPC की 11000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई

रेलवे में सरकारी नौकरी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रेजुएट्स और अंडरग्रेजुएट लेवल की 11 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया था, वे अब बढ़ी हुई तारीख तक आवेदन कर सकते हैं.

ताजा अपडेट के अनुसार, रेलवे में नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) अंडरग्रेजुएट लेवल के लिए 27 अक्टूबर और ग्रेजुएट लेवल के लिए 20 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. ग्रेजुएट लेवल के आवेदन 14 सितंबर से शुरू हुई थे और अंडरग्रेजुएट लेवल के आवेदन 21 सितंबर से शुरू हुए थे.

RRB NTPC Vacancy Details: यहां देखें वैकेंसी डिटेल्स
ग्रेजुएट लेवल

चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर: 1736 पद
स्टेशन मास्टर: 994 पद
गुड्स ट्रेन मैनेजर: 3144 पद
जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 1507 पद
सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 732 पद
कुल खाली पद: 8113

  अंडरग्रेजुएट लेवल

कमर्शियल कम टिकट क्लर्क: 2022 पद
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट: 361 पद
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 990 पद
ट्रेन्स क्लर्क: 72 पद
कुल खाली पद: 3445

अंडरग्रेजुएट लेवल: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) परीक्षा या समकक्ष परीक्षा पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. ध्यान रहे जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए, जबकि एसएसी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों का केवल पास होना काफी है. अगर आयु सीमा की बात करें तो योग्य आवेदकों की उम्र 1 जनवरी 2025 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष तक ही होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आवेदन से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें.

अभी अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें-

ग्रेजुएट लेवल: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. अगर आयु सीमा की बात करें तो योग्य आवेदकों की कम से कम उम्र 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष और अधिकतम 36 वर्ष (कोविड-19 की वजह से एक बार तीन वर्ष की छूट दी गई है) तक ही होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती नियम के आधार पर अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. अधिक जानकारी नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं.

आवेदन शुल्क
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये, एससी/एसटी/ दिव्यांग उम्मीदवारों को 250 रुपये और सभी महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये फीस जमा करने होगी.

 

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति