छत्तीसगढ़-जशपुर में ओडिशा से पंजाब जा रहे पांच तस्करों से 26 किलो गांजा बरामद

जशपुर.

जशपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने होंडा जैज कार (PB 13 AQ 1759) से कुल 26 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये आंकी गई है। तस्करी में उपयोग की गई कार भी जब्त कर ली गई है, जिसकी कीमत चार लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग ओडिशा से गांजा तस्करी कर पंजाब ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर चौकी उपरकछार, थाना तपकरा की पुलिस टीम को तत्काल नाकाबंदी के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान एक होंडा जैज कार को रोका गया, जिसमें तीन पुरुष और दो महिलाएं सवार थे। तलाशी में कार की सीट और डिक्की से गांजा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान कपिल कुमार (26), संदीप सिंह (27), राजेश कुमार (21), कीरती देवी (24) और तान्या कुमारी (19) के रूप में हुई है। सभी पंजाब के लुधियाना जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे ओडिसा के संबलपुर से गांजा लाकर उसे पंजाब में बेचने के लिए ले जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले में शामिल पुलिस टीम को नगद इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा, "गिरफ्तार तस्करों का किसी आपराधिक गैंग से संबंध है या नहीं, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। हम नशे के खिलाफ अपनी कार्रवाई लगातार जारी रखेंगे। जनता से अपील है कि वे अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को तुरंत दें।"

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति