13 अक्टूबर को मानाया जाएगा यूरोलॉजी जागरूकता दिवस

रायपुर

यूरोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया ने 13 अक्टूबर को यूरोलॉजी जागरूकता दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य सामान्य जनता को यूरोलॉजी की जानकारी देने के साथ ही यूरोलॉजी से संबंधित बीमारियों के होने पर एक यूरोलॉजिस्ट से ही उचित परामर्श लेकर जांच व उपचार करने के लिए जागरूक किया जाएगा। आमतौर पर देखा जाता है कि लोगों को यह जानकारी ही नहीं रहती की किसी भी तरह की बीमारी होने पर उनके विशेषज्ञ डॉक्टर के पास ही जाना चाहिए ताकि समय में उचित इलाज प्राप्त किया जा सके।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉ. प्रशांत भागवत प्रेसिडेंट छत्तीसगढ़ यूरोलॉजी सोसायटी, डॉ योगेश बारापात्रे सेक्रेटरी छत्तीसगढ़ यूरोलॉजी सोसायटी, डॉ आशीष शर्मा, डॉ अमित शर्मा, डॉ राहुल कपूर, डॉक्टर अजय पाराशर, डॉ हर्ष जैन, डॉ दीपक बिस्वाल, डॉ सत्यदेव शर्मा, डॉ मलय, डॉ राजेश अग्रवाल, डॉक्टर संदीप अग्रवाल, डॉक्टर सूरज जाजू, डॉक्टर सुरेश सिंह, डॉक्टर तुषार दानी, डॉक्टर वरुण शर्मा ने बताया कि 13 अक्टूबर को यूरोलॉजी जागरुकता दिवस के माध्यम से आमजनों को मूत्र संबंधी रोगों के बारे में समझाने और जागरूक करने के लिए मूत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा महती भूमिका निभाई जाएगी। इंटरनेट क्रांति के इस युग में लोगों में जागरूकता का आभाव है। मूत्र संबंधी बीमारियां लोगों के जीवन में प्रभाव डाल सकती हैं।

इस सम्बंध में आज जागरूकता सीमित है। इस क्षेत्र में पेशेवरों के रूप में, हमारी जिम्मेदारी है कि हम जनता को विभिन्न मूत्र संबंधी विकारों के बारे में सूचित करें, जिनमें मूत्र पथ के संक्रमण जैसे सामान्य मुद्दों से लेकर प्रोस्टेट कैंसर या गुर्दे की पथरी जैसी अधिक जटिल स्थितियां शामिल हैं। रोगियों के लिए योग्य विशेषज्ञों से समय पर उपचार लेने के महत्व को समझना आवश्यक है। यूरोलॉजी जागरूकता दिवस उन योग्यताओं को भी स्पष्ट करने के लिए है जो एक सक्षम मूत्र रोग विशेषज्ञ की पहचान कराती है। हममें से जो लोग यूरोलॉजी में एमसीएच या डीएनबी या एफआरसीएस रखते हैं, उन्होंने कठोर प्रशिक्षण प्राप्त किया है और अपने रोगियों को सर्वोत्तम संभव देखभाल प्रदान करने के लिए आवश्यक कौशल से लैस हैं। यह महत्वपूर्ण है कि हम इसे जनता तक पहुंचाएं, यह सुनिश्चित करते हुए कि उन्हें पता हो कि उन्हें अपनी मूत्र संबंधी स्वास्थ्य आवश्यकताओं के लिए किसके पास जाना है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति