गिरिराज सिंह ने कहा- हरियाणा की जनता ने उन्हें नकार दिया है, कांग्रेस युवराज को बार-बार लॉन्चिंग पैड पर ले जाती है

पटना
कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतगणना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में विसंगतियों का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग को शुक्रवार को और भी शिकायतें सौंपी। वहीं, इस पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने उन्हें नकार दिया है।

'कांग्रेस अपने युवराज को बार-बार लॉन्चिंग पैड पर ले जाती है लेकिन…'
गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस अपने युवराज को बार-बार लॉन्चिंग पैड पर ले जाती है लेकिन वो लॉन्च नहीं होता… हरियाणा की जनता ने उन्हें नकार दिया है। वे (राहुल गांधी) संविधान की फोल्डर अपने पास रखते हैं, उनके पास फोल्डर तो है, लेकिन उनके अंदर कुछ नहीं है। वो कभी चुनाव आयोग को दोष दे रहे हैं, कभी हुड्डा को, तो कभी किसी और को और कह रहे हैं कि कश्मीर में मैं जीत गया लेकिन कहां जीते?  सच्चाई यह है कि भाजपा ने उन्हें वहां इतनी बुरी तरह हराया है कि जोकर की तरह वे जोकर का किरदार निभा रहे थे, वह खत्म हो गया है। उन्होंने 4 दर्जन सीटों पर चुनाव लड़ा लेकिन सिर्फ 6 सीटें जीतीं।

बता दें कि बीजेपी ने हरियाणा में जीत की हैट्रिक लगाई है। एग्जिट पोल में जहां कांग्रेस की सरकार बनती हुई दिख रही थी, वहीं चुनावों के नतीजों ने सबको चौंका दिया। अंतिम रुझानों में बीजेपी ने बेहतर प्रदर्शन किया और हरियाणा में बीजेपी ने 48 सीटें जीत ली।

 

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति