आरक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 16 लाख की ठगी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तर

धमतरी

पुलिस विभाग में आरक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 16,00,000 रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को धमतरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था.

तुलसी राम साहू एवं अन्य ने धमतरी सिटी कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी आकाश चन्द्राकर ने पुलिस विभाग में आरक्षक पद पर भर्ती कराने का झांसा देकर उनसे 16,00,000 रुपए रकम लेकर धोखाधड़ी की. इस पर धारा 420 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. अपराध कायमी के बाद से आरोपी के लगातार फरार रहने पर 5,000 रुपए इनाम की घोषणा की गई थी.

आरोपी परसवानी महासमुंद थाना कोतवाली अंतर्गत परसवानी निवासी आकाश चन्द्राकर पिता ओमकार प्रसाद चन्द्राकर (33 वर्ष) को दुर्ग के बोरसी स्थित कतक श्यामनगर से गिरफ्तार किया गया. पतासाजी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लेकर कथन लिया गया, जिसमें उसने प्रार्थी एवं अन्य लोगों से 17,85,000 रुपए लेना स्वीकार किया, जिसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरी. राजेश मरई, उनि. लक्ष्मीकांत शुक्ला, प्रआर. दिनेश तुरकाने, आरक्षक कुलदीप राजपूत और साजिद अली का विशेष योगदान रहा.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति