आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर को जलाया, जमकर तोड़फोड़

सूरजपुर
सूरजपुर में आरक्षक पर खौलता तेल डालने के बाद प्रधान आरक्षक तैयब की बिटिया और पत्नी की नृशंस हत्या से नागरिकों में ग़ुस्सा भड़क गया है। वरिष्ठ नेता टी एस सिंहदेव ने हत्या के मसले पर बेहद नाराज़गी जताई है और कहा है-“अब और ख़ामोशी नहीं।”
भड़की भीड़, आरोपी का घर फूँका, दबंग और उत्पाती कुलदीप साहू फरार है, और पुलिस की पूरी ताक़त उसे पकड़ने में है। निर्मम हत्याकांड से भड़की भीड़ ने दबंग कुलदीप साहू का घर फूँक दिया है। भीड़ ने आग लगाने के पहले पूरे घर में जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस के द्वारा बनाए दबाव से बौखलाकर पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों पर नृशंस हमले से लोगों में ज़बरदस्त नाराज़गी है।

भड़के सिंहदेव बोले -ये अन्याय और अपराध नाक़ाबिले बर्दाश्त हवलदार तालिब की पत्नी और मासूम बिटिया की दबंगई से की गई नृशंस हत्या से कद्दावर नेता टी एस सिंहदेव भड़क गए हैं। पूर्व उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने प्रदेश की बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सवाल किया है -“क्यों पुलिस प्रशासन को इतना कमजोर कर दिया गया है कि, वह स्वयं ख़तरे में है? क्यों लगातार हो रहे अपराध और समाज में फैलते भय के बाद भी सरकार में सुधार की कोई योजना नहीं है ? बीजेपी सरकार को जवाब देना चाहिए कि कब तक ऐसी बर्बरता और अराजकता को सहन करना पड़ेगा?”

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति