छत्तीसगढ़-बलरामपुर में दुर्गा मूर्ति विसर्जन का रास्ता बदलने पर बवाल

बलरामपुर रामानुजगंज.

बलरामपुर रामानुजगंज छत्तीसगढ़ सीमा से महज कुछ किलोमीटर दूरी पर स्थित झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत मदगड़ी गांव में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के रास्ते को लेकर हुए विवाद आज देखते देखते हिंसक झड़प के रूप में तब्दील हो गया पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच बवाल में एक ग्रामीण की  दोनों पैर टूट गई वहीं दूसरे ग्रामीण के पैर में गोली लगी दोनों घायलों को रामानुजगंज के निजी चिकित्सालय मिलाया लाया गया जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।

घटना के बाद पुलिस के द्वारा गांव में धारा 144 लगा दी गई है एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस की दो वाहने भी पलट दी। पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच की झड़प में डीएसपी भी घायल हो गए जिनके सिर पर गंभीर चोट लगी। भंडरिया प्रखंड के मदगड़ी गांव में दुर्गा मूर्ति विसर्जन दशहरा के दिन होना था परंतु जिस रास्ते से दुर्गा मूर्ति विसर्जन करते आ रहे थे उस रास्ते से प्रशासन के द्वारा दुर्गा मूर्ति विसर्जन किया जाने से रोका गया एवं ग्रामीण उसी रास्ते से दुर्गा मूर्ति विसर्जन करने पर अड़े थे इसके बाद तनाव बढ़ता गया एवं बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची एवं बेरीगेटस  लगा दिए गए। जिसके बाद बेरिगेट्स को तोड़ने का प्रयास ग्रामीणों के द्वारा किया जाने लगा जिसके बाद लाठी चार्ज एवं आंसू गैस के गोले  छोड़ दिए गए जिससे भगदड़ की स्थिति मच गई घटना में एक ग्रामीण के दोनों पैर टूट गए वहीं दूसरे ग्रामीण के पैर में गोली लगी दोनों को रामानुजगंज के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए लाया गया है।

घायलों को देखने पहुंची महापौर
रामानुजगंज के निजी चिकित्सालय में भर्ती दोनों घायलों को देखने झारखंड के मेदिनीनगर की महापौर अरुण आनंद शंकर पहुंची जिन्होंने घायलों एवं उनके स्वजनों से मुलाकात की एवं घटना के संबंध में  जानकारी ली उन्होंने कहा कि परिवार को उचित इलाज और न्याय का भी आश्वासन दिया उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई की कड़ी निंदा की उन्होंने कहा कि झारखंड प्रशासन ने लोगों के बीच वैमनस्यता फैलाने के लिए बहुत घृणित कार्य किया है हम इसकी आवाज दूर तक उठाएंगे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति