मध्य प्रदेश में एक बार फिर भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया, 168 करोड़ कीमत का 112 किलो नशीला पदार्थ बरामद

इंदौर

मध्य प्रदेश में एक बार फिर भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया गया है। पुलिस ने करीब 168 करोड़ कीमत का 112 किलो नशीला पदार्थ बरामद किया है। इससे पहले भोपाल में 1814 करोड़ रुपये कीमत का 907.09 किलो मेफेड्रोन जब्त किया गया था।

राजस्व और सूचना निदेशालय (डीआरआई) ने मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल झाबुआ जिले में मेफेड्रोन का अवैध उत्पादन कर रहे कारखाने का भंडाफोड़ किया है। कारखाने के निदेशक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि कारखाने से करीब 168 करोड़ रुपये के अनुमानित कीमत वाला नशीला पदार्थ जब्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि मेघनगर औद्यौगिक क्षेत्र में संचालित किए जा रहे इस कारखाने की मुखबिर की सूचना पर शनिवार तड़के जांच की गई। अधिकारी ने बताया कि इस कारखाने से 36 किलोग्राम मेफेड्रोन पाउडर और 76 किलोग्राम द्रव मेफेड्रोन जब्त किया गया। साथ ही कच्चा माल और उपकरण जब्त किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इकाई को सील कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 168 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। उन्होंने बताया कि कारखाने से लिए नमूनों की एक अपराध विज्ञान प्रयोगशाला से जांच कराई गई जिसमें मेफेड्रोन होने की पुष्टि हुई।

इससे पहले गुजरात पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने 5 अक्टूबर को सूबे की राजधानी भोपाल में मादक पदार्थ के कारखाने का भंडाफोड़ किया था। वहां से 907.09 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त किया गया था, जिसकी अनुमानित कीमत 1814 करोड़ रुपये है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति