राजस्थान-चूरू में हिन्दू महिला ने मुस्लिम प्रेमी के साथ मिलकर पति का सिर पत्थर से कुचल की हत्या

चूरू.

चूरू जिले के तारानगर तहसील के भालेरी के खेत में शुक्रवार को पानी के कुंड में मिले व्यक्ति के शव के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की और शव कुंड में डाल दिया। तारानगर डीएसपी मीनाक्षी के मुताबिक पत्नी मोनिका उर्फ पूनम ने हत्या की रात फोन कर अपने प्रेमी आमिर खान उर्फ मीर को बुलाया। उस वक्त उसका पति गोपी राम मेघवाल खेत में बने कुंड पर सो रहा था।

मोनिका ने कुंड पर सो रहे पति के सिर पर पत्थर से वार किया। इसके बाद अपने प्रेमी आमिर खान के साथ मिलकर रस्सी से पति का गला घोंट दिया और शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे पानी के कुंड में डालकर, ऊपर ताला लगा दिया। इसके बाद मोनिका उर्फ पूनम अपने घर आ गई और उसका प्रेमी भी अपने घर चला गया। पुलिस से बचने के लिए महिला ने अपना फोन भी नष्ट कर दिया और दूसरों के खेतों में 5 दिनों तक मजदूरी करती रही। शव का पता उस वक्त लगा जब ग्रामीणों को कुंड में से बदबू आने लगी। डीएसपी मीनाक्षी ने बताया कि आरोपी पत्नी को खेतों में काम करते हुए ही हिरासत में लिया था और संदेह के आधार पर मृतक के भाई को भी राउंड किया गया था।

बता दें कि शुक्रवार को भालेरी के खेत में बने कुंड से मृतक गोपी राम का शव बरामद हुआ था। मृतक के ताऊ के बेटे चेतराम ने मृतक की पत्नी मोनिका उर्फ पूनम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने मृतक के भाई व उसकी पत्नी मोनिका उर्फ पूनम को राउंडअप किया था।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति