राजस्थान-बीकानेर के होटल में फ्री में शराब नहीं देने पर बदमाशों ने मचाया उत्पात

बीकानेर.

कोटगेट थाना इलाके में स्थित एक होटल में शुक्रवार देर रात कुछ बदमाशों ने जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ मचाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटगेट थाना क्षेत्र के सिद्धि विनायक होटल चार से पांच बदमाश होटल में दाखिल हुए और फ्री में शराब में देने की मांग की। फ्री में शराब नहीं देने से गुस्साए इन बदमाशों ने होटल के अंदर तोड़फोड़ शुरू कर दी और होटल के मुख्य गेट, फ्रीज और रिसेप्शन एरिया में कांच के दरवाजों को बुरी तरह से तोड़ दिया।

घटना के बाद इंद्रप्रस्थ करणी नगर निवासी दीपेंद्र सिंह भाटी ने कोटगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि राजा भाटी, अभिषेक पंवार, छैलूसिंह के साथ तीन-चार अन्य लोग उसकी होटल में आए और फ्री में शराब मांगी। इस पर होटल में मौजूद स्टाफ ने इसके लिए मना कर दिया, जिससे गुस्साए आरोपियों ने होटल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। होटल के मालिक ने बताया कि अचानक हुए इस हमले से न केवल होटल की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, बल्कि वहां काम करने वाले कर्मचारियों और ग्राहकों में भी भय का माहौल बन गया। तोड़फोड़ की यह पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बदमाश बिना किसी डर के होटल में घुसे और कुछ ही मिनटों में भारी नुकसान कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति