“नौकरी दो नशा नहीं” पोस्टर किया लॉन्च, छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी कार्यकर्ता दिल्ली में करेंगे हल्ला बोल

रायपुर

भारतीय युवा कांग्रेस ने आज “नौकरी दो नशा नहीं”-हल्ला बोल प्रदर्शन का पोस्टर लॉन्च किया. छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान इस पोस्टर को लॉन्च किया. उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ युवाओं को नौकरी के नाम पर ठगने और नशे की ओर धकेलने के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस हल्ला बोल प्रदर्शन करने जा रही है.

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में 16 अक्टूबर को देश भर से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली कूच कर हल्ला बोल आंदोलन करेंगे जिसमें छत्तीसगढ़ के 1200 से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे.

अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में सरकार ‘स्किल इंडिया’ और ‘मेक इन इंडिया’ के नाम पर युवाओं को ठग रही है. नौकरी की जगह नशे का व्यापार चरम सीमा पर चल रहा है. युवा नशे की ओर लगातार जा रहे हैं और देश के बाहर से आए हुए ड्रग्स जैसी चीज पूरे देश में फैल चुकी है. इस आंदोलन के जरिए युवा कांग्रेस केंद्र की सोई हुई सरकार को नींद से जगाने का प्रयास करेगी.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति