ईरानी जनरल के जनाजे में उमड़ा हुजूम, उधर लेबनान में फिर 200 अटैक

तेल अवीव
इजरायल के हमले में बीते महीने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर सैयद हसन नसरल्लाह मारा गया था। उसके साथ ही ईरानी जनरल अब्बास निलफोरोशन भी मारे गए थे। मंगलवार को ईरान में अब्बास को दफन किया गया और उनका जनाजा निकला तो हजारों लोग उसमें शामिल हुए। अब्बास को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दफन किया गया और जनाजे में ईरानी सेना का बैंड बजता दिखा। इसके अलावा बड़े पैमाने पर उमड़े हुजूम ने इजरायल और अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्हें शैतान बताया।

उनके जनाजे में ईरानी सेना के टॉप कमांडर इस्माइल कानी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ईरानी जनरल का खून बेकार नहीं जाएगा और इजरायल से बदला लिया जाएगा। एक तरफ जब ईरान में हजारों लोग सैन्य कमांडर के जनाजे में जुटे थे और इजरायल के खिलाफ नारे लग रहे थे तो वहीं यहूदी देश लेबनान में नए सिरे से हमले कर रहा था। इजरायल ने बीते 24 घंटों में लेबनान में फिर से जमकर हमले किए हैं। कुल 200 से ज्यादा एयर स्ट्राइक की गई हैं। इन हमलों में कई रिहायशी हमलों को निशाना बनाया गया है।

इजरायल ने ये हमले बेरूत के बाहरी इलाके और पूर्व में बेका घाटी में किए हैं। इसके अलावा दक्षिणी लेबनान में भी हमले किए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन से जुड़े सैनिक तैनात रहे हैं। वहीं जवाब में हिजबुल्लाह ने इजरायली सेना पर लेबनान के अंदर ही अल-मर्ज इलाके में किए हैं। यहां पर इजरायल की सेना मिलिट्री ऑपरेशन चला रही थी। अब तक यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि आखिर लेबनान में इजरायली हमलों में कितने लोग मारे गए हैं। इसके अलावा गाजा पट्टी में भी हमले हुए हैं, जिनमें 15 लोग मारे गए हैं।

गाजा पट्टी में भी रात भर इजरायल करता रहा हमले
दक्षिणी गाजा पट्टी में पूरी रात हुए इजराइली हमलों में छह बच्चों और दो महिलाओं समेत कम से कम 15 लोग मारे गए। फलस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इजराइल एक सप्ताह से अधिक समय से जबालिया में हवाई और जमीनी हमले कर रहा है। यहां के लेागों ने कहा कि कई परिवार अब भी अपने घरों और आश्रय शिविरों में फंसे हुए हैं। हमास के नेतृत्व वाले उग्रवादियों ने एक साल पहले इजराइल में घुसकर हमला किया था। इस हमले में कम से कम 1,200 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर आम नागरिक थे। इस हमले के दौरान कम से कम 250 अन्य को अगवा कर लिया गया था। उन्होंने अब भी गाजा में करीब 100 लोगों को बंदी बनाया हुआ है।

अब तक गाजा में इजरायली हमलों से मरे 42 हजार लोग
स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, गाजा में इजराइल के हमले में 42 हजार से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं और मरने वालों में आधे से अधिक महिलाएं एवं बच्चे हैं। युद्ध ने गाजा के बड़े क्षेत्र को बर्बाद कर दिया है और इसकी 23 लाख की आबादी में से लगभग 90 प्रतिशत लोग विस्थापित हो गए हैं।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति