बेंगलुरु में बेटियों की हत्या कर मां ने लगा ली फांसी, काम से लौटे पिता ने लाशें देखने के बाद दे दी जान

बेंगलुरु
बेंगलुरु से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां पर एक 29 वर्षीय विवाहिता ने अपनी दो बेटियों की हत्या के बाद खुद को फांसी लगा ली। शाम को पति घर लौटा तो सभी का शव देखकर उसने भी अपनी जान दे दी। घटना रविवार दोपहर को उत्तरी बेंगलुरु के घर में हुई। मरने वालों में अविनाश, उसकी पत्नी ममता, बेटियां अनन्या और अधीरा हैं। एक बेटी की उम्र दो और दूसरी की उम्र 4 साल थी। यह परिवार मूल रूप से कलबुर्गी जिले का रहने वाला था और पिछले छह साल से बेंगलुरु में रह रहा था। पुलिस को शक है पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने ऐसा कदम उठाया होगा। बाद में पत्नी और बच्चों की मौत से अविनाश इतना व्यथित हो गया कि उसने भी अपनी जान दे दी।

घटना की जानकारी सोमवार सुबह नौ बजकर 30 मिनट पर हुई। अविनाश का छोटा भाई उदयकुमार घर पर पहुंचा तो उसकी लाश छत से लटकती मिली। अन्य सभी की लाशें बेड पर पड़ी हुई थीं। उदय एक स्कूल में फिजिकल एजुकेशन ट्रेनर है और अविनाश के साथ ही रहता था। वह कलबुर्गी अपने गांव गया था और सोमवार को लौटा। पुलिस ने ममता के ऊपर हत्या और अविनाश के ऊपर अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर लिया है। बेंगलुरु के डीएसपी सीके बाबा ने कहाकि बच्चों के मौत की सही वजह पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगी। उन्होंने बताया कि अविनाश सुबह से रात तक काम पर था। मामले की गहन जांच की जाएगी।

वहीं, अविनाश के चचेरे भाई दत्तू राठौर का दावा है कि कोई भी पारिवारिक विवाद नहीं था। दत्तू ने बताया कि आठ दिन पहले अविनाश ने मेरे चाचा को फोन लगाया था और क्रेडिट कार्ड का बिल भरने में उनकी मदद मांगी थी। उसने कहाकि हमें शक है कोई उनके ऊपर बिल भरने का दबाव बना रहा था।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति