गाजियाबाद में नौकरानी की गंदी हरकत, खाने में पेशाब मिलाकर परिवार को खिलाती रही खाना, वीडियो देखकर सदमे में परिवार

गाजियाबाद

 गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक बेहद चौंकाने और शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक घरेलू सहायिका (मेड) एक घर में बीते 8 साल से काम कर रही थी. वह मालिक की फैमिली के लिए जो खाना बनाती थी, समय उसमें पेशाब मिला देती थी. धीरे-धीरे पूरी फैमिली बीमार हो गई. इस घिनौने कृत्य का खुलासा तब हुआ, जब मालिक ने अपनी रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगवाए, जिसमें यह करतूत कैद हो गई.

दरअसल, गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहने वाले एक रियल एस्टेट कारोबारी और उनका परिवार बीते कुछ महीनों से गंभीर रूप से बीमार हो गया था. परिवार के लोग पेट और लीवर की बीमारियों से जूझ रहे थे. शुरू में परिवार ने इसे सामान्य इन्फेक्शन समझकर डॉक्टरों से इलाज करवाया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ.

जब सेहत लगातार बिगड़ती गई तो उन्हें खाने में किसी गड़बड़ी की आशंका हुई. इसके बाद फैमिली के लोगों ने अपनी किचन और अन्य हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए, ताकि खाने की तैयारियों पर नजर रखी जा सके. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज में जो दिखा, वो बेहद हैरान और परेशान कर देने वाला था. घर में काम करने वाली मेड रीना खाना बनाते समय उसमें पेशाब मिला रही थी. यह घिनौना कृत्य देख पूरी फैमिली दंग रह गई.

पीड़ित परिवार द्वारा की गई शिकायत में आरोप है कि घरेलू सहायिका उनके यहां बीते  8 साल से काम कर रही थी. लंबे समय से मेड द्वारा ऐसा घिनौना कृत्य किया जा रहा था. थाने में दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि कुछ महीनों से परिवार के लोग लीवर की बीमारी से ग्रसित होने लगे. शुरू में संक्रमण समझकर डॉक्टर को दिखाया, लेकिन राहत नहीं मिली.

शक होने पर कैमरे लगवाए
परिवार का कहना है कि कुछ समय पहले टीवी पर एक नौकरानी का कारनामा देखा था। वह खाने में अपना पेशाब मिलाकर परिवार को खिलाती थी। परिवार के सदस्य बीमार होने लगे, ऐसे में उन्हें भी अपनी घरेलू सहायिका पर शक हुआ। जिससे कि उन्होंने घर रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। इसकी पता घरेलू सहायिका को नहीं लगने दिया। जिसके बाद घरेलू सहायिका जब सोमवार को खाना बनाते समय अपना मूत्र मिलाते हुए कैमरे में कैद हो गई। जिसे देखते ही कारोबारी और उनके परिजनों के होश उड़ गए।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
करोबारी ने इसके बाद क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में शिकायत दी।पुलिस के मुताबिक रियल एस्टेट कारोबारी की पत्नी द्वारा थाने में शिकायत देने पर पुलिस जांच के लिए पहुंची। पुलिस में शिकायत का पता लगने घरेलू सहायिका रीना ने कारोबारी की पत्नी से झगड़ा किया और पूछताछ में वह पुलिस के सामने आरोपों को नकारती रही। लेकिन जब उसे रसोई में लगे कैमरे की फुटेज दिखाई गई तो चुप रह गई।

पूरे मामले को लेकर डीसीपी ने क्या कहा?

इसके बाद कुछ समय पूर्व घर और रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए, जिसकी फुटेज में मेड रसोई के अंदर खाने में मूत्र को एक बर्तन में करके खाना बनाती नजर आई. इसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया. डीसीपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में केस दर्ज किया गया है. आरोपी काम वाली महिला रीना को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति