बिलासपुर स्टेशन के टीटीई विश्रामगृह और अम्बिकापुर स्टेशन परिसर में पौधारोपण

बिलासपुर

पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंडल वाणिज्य विभाग के पर्यवेक्षकों और क्षेत्रीय उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्यों ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत बिलासपुर स्टेशन के टीटीई विश्रामगृह और अम्बिकापुर स्टेशन परिसर में पौधारोपण किया।

इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व और प्रकृति के प्रति सम्मान प्रकट करने के साथ ही आने वाली पीढियों को स्वच्छ और हरित वातावरण प्रदान करना है। हरित आवरण को बढ़ाना है, बल्कि सामाजिक और भावनात्मक जुड़ाव भी स्थापित करना है। वृक्षारोपण के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि जैसे मां जीवन देने वाली होती है, वैसे ही पेड़ भी जीवन प्रदान करते हैं। इस थीम ने न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाई बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर मातृत्व और प्रकृति के बीच एक गहरे संबंध को भी दशार्या है।

वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग सिंह ने बताया "एक पेड़ मां के नाम" थीम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम की पहल से रेलवे अपने परिवेश को हराभरा बना रहा है, साथ ही रेलवे से जुड़े विभिन्न संगठनों के सदस्यों के साथ ही अपने कर्मचारियों को भी पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदार बना रहा है। यह अभियान न केवल पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आवश्यक है, बल्कि यह हमारे समाज में स्वच्छता और हरियाली के महत्व को भी दशार्ता है। जिससे अधिक से अधिक लोग पर्यावरण संरक्षण की ओर प्रेरित होंगे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति