वंदे भारत ट्रेन का मेंटेनेंस भोपाल में होगा, रेल मंडल की ओर से आरओएच शेड तैयार किया जा रहा

भोपाल
भोपाल रेल मंडल की ओर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास में आरओएच शेड (रुटीन ओवर हालिंग) तैयार किया जा रहा है। इस शेड में वंदे भारत ट्रेन का मेंटेनेंस किया जा सकेंगे। इसके साथ अन्य ट्रेनों का भी मेंटेनेंस होगा। इसके लिए पिट लाइन भी लगभग तैयार है, जो कि फरवरी तक शुरू की जाएगी। साथ ही वाशिंग पिट से एलएचबी कोच सहित अन्य ट्रेनों के कोचों की धुलाई की जाएगी। इसे बनाने में लगभग ढाई करोड़ की लागत से यह पिट बनाई जा रही है, जिसमें सभी आधुनिक सुविधा मौजूद रहेंगी।

एलएचबी कोच के अनुसार तैयार हो रही पिट लाइन
ट्रेनों का मेंटेनेंस अलग पिट लाइनों पर होगा। अभी रानी कमलापति के पास यार्ड में तीन पिट लाइन हैं। इस पिट लाइन को जर्मन कंपनी लिंक हाफ मैन बुश के तकनीकी सहयोग से तैयार एलएचबी कोच का मेंटेनेंस करने के हिसाब से बनाया जा रहा है। एलएचबी कोच वाली ट्रेनों की ओवर हालिंग होगा। भोपाल मंडल के एससीएम व प्रवक्ता नवल अग्रवाल ने बताया कि रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास आरओएच शेड बनाया जा रहा है, जहां वंदे भारत ट्रेन का मेंटेनेंस किया जा जाएगा। साथ ही अन्य ट्रेनों का भी मेंटेनेंस होगा, जो कि फरवरी तक शुरू की जाएगी।

हाई क्‍वालिटी के वाटर पंप होंगे
मेंटेनेंस रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास बन रही ऑटोमेटिक वाशिंग पिट पर एलएचबी कोच वाली ट्रेनों की पीरियोडिक ओवर हालिंग (पीओएच) के साथ प्रारंभिक मेंटेनेंस भी हो सकेगा। वहीं ट्रेन की धुलाई के लिए उच्च क्षमता वाले वाटर प्रेशर पंप और स्वचालित ब्रश मशीन रहेगी।

ऑटोमेटिक वाशिंग मशीनों से होगी धुलाई
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के आउटर के पास रेलवे की ओर से यह पिट बनाई जा रही है। फरवरी से ट्रेनों की धुलाई आटोमेटिक वाशिंग मशीनों से होगी।
अभी ऑटोमेटिक वाशिंग पिट लाइन का काम लगभग 60 प्रतिशत पूरा हो चुका है। यह करीब 680 मीटर लंबी पिट बनाई जा रही है।
इस लाइन पर 24 कोच वाली एक ट्रेन 15 से 20 मिनट में बाहर से धूल जाएगी। अभी यह काम सफाईकर्मी करते हैं। इस तरह एक ट्रेन को चार सफाईकर्मी चार से पांच घंटे में धोते हैं।
सबसे बड़ी बचत पानी की होगी। अभी एक ट्रेन के धुलने में अधिकतम 15 हजार लीटर पानी लग जाता है।
जब यही ट्रेन मशीन से धुलेगी तो तीन से पांच हजार लीटर पानी लगेगा। इस तरह एक ट्रेन की धुलाई में लगभग 10 हजार लीटर पानी बचेगा।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति