अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर में चुनाव पर कहा- इंटरनल सर्वे में बीजेपी हार रही है, इसीलिए टाला इलेक्शन

लखनऊ
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में मिल्कीपुर को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यहां कहा कि मिल्कीपुर का उप चुनाव उनके अपने सर्वे में बीजेपी के लोग हार रहे थे। बीजेपी के इंटरनल सर्वे में बीजेपी को पता चल गया था कि वह मिल्कीपुर में चुनाव हार रहे हैं इसलिए वहां चुनाव टाल दिया। वहा पीड़ीए से जुड़े बीएलओ हटा दिए गए । मुख्यमंत्री खुद कई बार वहां गए प्रशासन के लोगों से रिपोर्ट ली तो उनको पता चला कि वह मिल्कीपुर में चुनाव हार रहे हैं। अब अपनी बदनामी बचाने के लिए कोर्ट और इलेक्शन कमीशन का चक्कर लगा रहे हैं। जिससे वहां चुनाव हो जाए। अगर दो दिनों में वहां काम नहीं कर पाए तो वहां चुनाव नहीं हो पाएगा। बाल्मीकि जयंती पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह बाते मीडिया से कही।

उन्होंने कहा कि बाल्मीकि जी रामायण के रचयिता हैं उनका समाज में पूज्यनीय और भगवान का दर्जा है। जो रामायण उन्होंने लिखी मैं आज उनकी जयंती के दिन उनसे प्रेरणा लेते हुए संकल्प लेते हैं कि समाज में भेदभाव खत्म हो। सामाजिक न्याय के रास्ते पर हम चल करके उन्हें याद करते हैं।

बहराइच हिंसा पर अखिलेश ने उठाया सवाल
बहराइच हिंसा पर अखिलेश यादव ने सवाल उठाया। बीजेपी पर निशाना साधा। बहराइच मामले पर उन्होंने कहा कि क्या प्रशासन को जानकारी नहीं थी वहां क्या-क्या हो रहा है ? अब प्रशासन और शासन मिलकर के अन्याय कर रहा है। जिस तरह नेताजी ने और समाजवादी पार्टी ने बाल्मीकि जयंती पर छुट्टी की थी वाल्मीकि समाज को जो सुविधा जो सम्मान मिलना चाहिए। जब समाजवादी लोग सरकार में आएंगे तो उन्हें सम्मान देने का काम हम करेंगे।

यूपी में कांग्रेसों की सीटों पर फैसला जल्द
महाराष्ट्र मैं कल जा रहा हूं और इंडिया गठबंधन वहां जीते इस पर ज़ोर है। हमारी कोशिश होगी कि हम इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ें। हमने सीटें मांगी हैं और हमको उम्मीद है कि जहां हमारे दो विधायक थे वह हमें ज्यादा सीटें देंगे। हम वहां पर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के साथ उत्तर प्रदेश में गठबंधन को लेकर जल्दी तय हो जाएगा कि हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है। राजनीति में साथ आना साथ काम करना यह बहुत अच्छी परंपरा है। जम्मू में लोकतंत्र की पहली जीत हुई है। जम्मू कश्मीर को अब पूरे राज्य का दर्जा मिल जाना चाहिए। जो लोग डिवाइड एंड रूल करना चाहते हैं वह सोच समझी साजिश के तहत समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। जिन्होंने अंग्रेजों से सीखा हो डिवाइड एंड रूल उनसे आप क्या उम्मीद कर सकते हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति