एसईसीएल देश में चार अमृत फामेर्सी खोलने वाली पहली कोयला कंपनी बनी

बिलासपुर

एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने एसईसीएल मुख्यालय के इन्दिरा विहार स्वास्थ्य केंद्र में देश की 216वीं एवं कंपनी की चौथी अमृत फामेर्सी का शुभारंभ किया। इसके साथ ही चार अमृत फामेर्सी खोलने वाली एसईसीएल देश की पहली कोयला कंपनी बन गई है।

कंपनी की इस पहल से जहां किफायती दरों पर एसईसीएल कर्मी एवं आमजनों को दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी वहीं विशेष अभियान 4.0 के तहत इंक्लूसिविटी यानि समवेशी विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने कहा कि अमृत फामेर्सी के खुलने से एसईसीएल कर्मियों के साथ-साथ आमजनों को भी किफायती दरों पर दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। यह पहल हमारे संचालन राज्यों छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के सुदूर आदिवासी एवं ग्रामीण अंचल के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में महती भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर एसईसीएल निदेशक मंडल से निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री एसएन कापरी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) श्री बिरंची दास एवं निदेशक (वित्त) श्री डी सुनील कुमार, सीएमएस डॉ (श्रीमती) प्रतिभा पाठक की उपस्थिति रही। अमृत फामेर्सी से एसईसीएल के अस्पतालों में सभी प्रकार की ब्रांडेड, ब्रांडेड-जेनेरिक एवं जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। दवाओं के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता के मेडिकल इंप्लांट्स भी होंगे मरीजों को उपलब्ध। सामान्य बीमारियों से लेकर कैंसर एवं हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं एक ही जगह होंगी आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। सभी दवाओं पर औसतन लगभग 52त्न की छूट मिलेगी जिसका एसईसीएल कर्मियों के साथ-साथ आमजन भी लाभ ले सकेंगे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति