सूरजपुर दोहरे हत्याकांड में NSUI के जिला अध्यक्ष का नाम, जिलाध्यक्ष ने पार्टी प्रभारी सचिन पायलट से क्या शिकायत की.

 सूरजपुर

सूरजपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में NSUI के जिला अध्यक्ष का नाम आने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में भी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. एक ओर जहां भाजपा लगातार कांग्रेस को घेरने में लगी हुई है वहीं कांग्रेस में आरोपी एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी के नियुक्ति को लेकर आपस में ही कलह शुरू हो गई है.

कांग्रेस की जिला अध्यक्ष भगवती राजवाड़े ने छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट को खत लिखकर इस पूरे मामले में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने पायलट को इस बात की जानकारी दी है कि आरोपी चंद्रकांत चौधरी पहले से ही अपराधिक प्रवृत्ति का रहा है और उनके द्वारा 2021-22 में तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इसकी लिखित शिकायत करते हुए उसे पद से हटाने की मांग की थी.

इस चिट्ठी में उन्होंने NSUI के प्रदेश अध्यक्ष और उनकी टीम पर भी कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.  भगवती राजवाड़े ने 2021-22 में सोनिया गांधी, मोहन मरकाम और भूपेश बघेल को इस संबंध में चिट्ठी लिखी थी.

‘संगठन ने की शिकायत की अनदेखी'

राजवाड़े ने सचिन पायलट को पत्र में लिखा है कि एनएसयूआई का नेता सीके चौधरी पर पहले से ही मारपीट, कोयला चोरी और नशाखोरी के मामले थानों में दर्ज हैं. उनकी नियुक्ति के दौरान भी एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया था. उन्होंने लिखा कि उनकी ओर से बार-बार राज्य संगठन से उसकी शिकायत की गई थी, लेकिन इसे अनदेखा किया गया.

प्रदेश संगठन की कार्यशैली पर उठाए सवाल

राजवाड़े ने पत्र में लिखा है कि दोहरे हत्याकांड के जघन्य अपराध में शामिल इस आरोपी ने पूरे जिले में कांग्रेस परिवार को शर्मसार कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स और जनमानस में ऐसी खबरें फैल रही है कि ऐसे आपराधिक व्यक्ति को पार्टी ने एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष बनाया है. मनमाने तरीके से की गई नियुक्ति ने आज पूरे प्रदेश के संगठानत्मक ढांचे के संचालन पर सवाल खड़ा कर दिया है.
क्या है मामला?

सूरजपुर में हेडकांस्टेबल की पत्नी और बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी. इसमें सूरजपुर के पुराना बाजार निवासी कुलदीप साहू आरोपी है. वहीं अन्य आरोपियों में आर्यन विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी, फूल सिंह उर्फ रिंकू सिं, सूरजपुर के ग्राम नेवरा निवासी एनएसयूआई जिलाध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी उर्फ सीके चौधरी और ग्राम करवा लटोरी निवासी सूरज साहू का नाम शामिल है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति